ब्रेकिंग
11 महीने बाद फिर उठे विशाल-यश की मौत पर सवाल, IG से दोबारा जांच की मांगAnant Singh : अनंत सिंह के बागी तेवर पर संजय झा ने काटी कन्नी! बोले- ‘प्रदेश अध्यक्ष देख रहे हैं मामला’, JDU में सब ठीक है?‘भ्रष्टाचार के बोझ से फिर गिरा निर्माणाधीन पुल’, तेजस्वी यादव ने NDA सरकार पर उठाए सवालशराबबंदी की सच्चाई ! एक्साइज अफसर और माफियाओं के बीच MoU...हर महीने 72 लाख पर बनी सहमति, काम- 18 गाड़ियों को छूना नहीं...ज्योति सिंह के मेंटनेंस केस में पवन सिंह को झटका, कोर्ट में पेश नहीं होने पर लगा 1 हजार रुपये जुर्माना11 महीने बाद फिर उठे विशाल-यश की मौत पर सवाल, IG से दोबारा जांच की मांगAnant Singh : अनंत सिंह के बागी तेवर पर संजय झा ने काटी कन्नी! बोले- ‘प्रदेश अध्यक्ष देख रहे हैं मामला’, JDU में सब ठीक है?‘भ्रष्टाचार के बोझ से फिर गिरा निर्माणाधीन पुल’, तेजस्वी यादव ने NDA सरकार पर उठाए सवालशराबबंदी की सच्चाई ! एक्साइज अफसर और माफियाओं के बीच MoU...हर महीने 72 लाख पर बनी सहमति, काम- 18 गाड़ियों को छूना नहीं...ज्योति सिंह के मेंटनेंस केस में पवन सिंह को झटका, कोर्ट में पेश नहीं होने पर लगा 1 हजार रुपये जुर्माना

तेज प्रताप ने विधायक फंड से 'कोविड कोष' में दिए 2 करोड़ रुपये, हसनपुर में इलाज के लिए जरूरी बंदोबस्त कराने का निर्देश

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी के इस दौर में लोगों की मदद के लिए लालू के बड़े लाल और हसनपुर विधानसभा सीट से विधायक तेज प्रताप यादव आगे आये हैं. उन्होंने अपने विधायक फंड से 2

तेज प्रताप ने विधायक फंड से 'कोविड कोष' में दिए 2 करोड़ रुपये, हसनपुर में इलाज के लिए जरूरी बंदोबस्त कराने का निर्देश
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  बिहार में कोरोना महामारी के इस दौर में लोगों की मदद के लिए लालू के बड़े लाल और हसनपुर विधानसभा सीट से विधायक तेज प्रताप यादव आगे आये हैं. उन्होंने अपने विधायक फंड से 2 करोड़ रुपये संक्रमित लोगों के इलाज के बंदोबस्त के लिए बिहार सरकार द्वारा गठित ‘कोविड कोष’ में आवंटित किया है. तेज प्रताप ने खुद इसकी जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी है. 


तेज प्रताप ने ट्वीट कर लिखा है- आज अपने विधानसभा क्षेत्र हसनपुर में जीवन रक्षक स्वास्थ्य उपकरण खरीदने के लिए 2 करोड़ रुपए आवंटित किया. उन्होंने लिखा है कि वित्तीय वर्ष 2021-22  में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत विधायकों को आवंटित राशि में से 2 करोड़ रुपए राज्य सरकार के निर्णय अनुसार स्वास्थ विभाग, बिहार, पटना द्वारा गठित 'कोविड कोष' में आवंटित किया गया है. उक्त दो करोड़ की राशि से कोविड मरीजों की समुचित चिकित्सा के लिए मेरे विधानसभा क्षेत्र (140- हसनपुर) के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (हसनपुर), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (बिथान) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (सिंघिया) में जीवन रक्षक चिकित्सा उपकरण नियमानुसार क्रय कर अतिशीघ्र आपूर्ति की जाए. 


आपको बता दें कि बीते 3 मई को ही बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग ने इस बाबत पत्र निकाला था. विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी की ओऱ से जारी किये गये पत्र में कहा गया था कि कोरोना महामारी की बिहार में रोकथाम औऱ इससे संक्रमित लोगों के इलाज के बंदोबस्त के लिए सरकार ने फैसला लिया है कि विधायक-विधानपार्षद फंड से पैसे लिये जायें. अब उनके फंड से दो-दो करोड़ रूपये की राशि ली जायेगी जिसे स्वास्थ्य विभाग के कोरोना उन्मूलन कोष में जमा किया जायेगा. 

टैग्स