ब्रेकिंग
‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहाली‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहाली

तेज प्रताप ने महुआ विधायक को 'निकम्मा' बताया, CM नीतीश पर भी बोला हमला

तेज प्रताप यादव ने महुआ में विधायक मुकेश रौशन को 'निकम्मा' बताया और जर्जर सड़क की गिट्टी उठाकर विकास कार्यों पर उठाए सवाल। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधते हुए केंद्र सरकार से उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

बिहार
महुआ में जनसंवाद
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव आज महुआ में जनसंवाद करने पहुंचे। महुआ विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे तेज प्रताप ने वहां के विधायक मुकेश रौशन को 'निकम्मा' बताया। उन्होंने यह बात क्षेत्र में विकास कार्यों की कमी को लेकर कहा। 


तेज प्रताप यादव ने जर्जर सड़क की गिट्टी उठाकर दिखाते हुए कहा कि महुआ के विधायक मुकेश रौशन ने क्षेत्र में किसी प्रकार का विकास कार्य नहीं किया है। उन्होंने विधायक पर महुआ के विकास के नाम पर 'लूट' का भी आरोप लगाया। वहीं लालू पर दिये गये बयान को लेकर तेजप्रताप ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार का अब दिन पूर गया है। 


अपने पिता लालू यादव पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान से तेजप्रताप यादव गुस्से में लाल हो गये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री होते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग हमेशा करते रहते हैं। केंद्र सरकार से हम मांग करते हैं कि नीतीश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराये। नीतीश कुमार का दिन पूर गया है। उन्होंने आगे कहा कि अभद्र भाषा किसी भी नेता के लिए चाहे वह किसी भी दल का हो वह शोभा नहीं देता।  मुख्यमंत्री होते हुए नीतीश कुमार हमेशा से अभद्र  भाषा का प्रयोग करते रहे हैं, हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि उन पर मुकदमा हो। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता