ब्रेकिंग
मिड डे मील योजना में बड़ा बदलाव: इस दिन से बंद होंगी आउटसोर्सिंग एजेंसियों की सेवाएं, हजारों कर्मियों पर सीधा असर✦EOU का बड़ा प्रहार, भगत यादव अपनी ब्लॉक प्रमुख पत्नी के साथ गिरफ्तार, 76 लाख कैश ,जमीन के 106 डीड बरामद...✦नियम में संशोधन से छूटे 3 हजार लोग वापस जेल जाएंगे या सिर्फ मैं? आनंद मोहन ने उठाए सवाल, शुरू करेंगे बड़ा अभियान✦अवैध बालू खनन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, छापेमारी के दौरान भागा ट्रैक्टर, नदी में जा गिरा इंजन✦पटना में पोखर में डूबने से तीन मासूम की मौत, एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत से मचा कोहराम✦मिड डे मील योजना में बड़ा बदलाव: इस दिन से बंद होंगी आउटसोर्सिंग एजेंसियों की सेवाएं, हजारों कर्मियों पर सीधा असर✦EOU का बड़ा प्रहार, भगत यादव अपनी ब्लॉक प्रमुख पत्नी के साथ गिरफ्तार, 76 लाख कैश ,जमीन के 106 डीड बरामद...✦नियम में संशोधन से छूटे 3 हजार लोग वापस जेल जाएंगे या सिर्फ मैं? आनंद मोहन ने उठाए सवाल, शुरू करेंगे बड़ा अभियान✦अवैध बालू खनन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, छापेमारी के दौरान भागा ट्रैक्टर, नदी में जा गिरा इंजन✦पटना में पोखर में डूबने से तीन मासूम की मौत, एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत से मचा कोहराम

BIHAR NEWS : टेक ओवर किया और सिर में दागी गोली, लैब टेक्नीशियन पर फिल्मी स्टाइल में हमला

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां मीरगंज थाना क्षेत्र के बलेसरा रोड में हरखौली गांव के समीप बाइक सवार बदमाशों ने एक लैब टेक्नीशियन के सि

BIHAR NEWS : टेक ओवर किया और सिर में दागी गोली, लैब टेक्नीशियन पर फिल्मी स्टाइल में हमला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां मीरगंज थाना क्षेत्र के बलेसरा रोड में हरखौली गांव के समीप बाइक सवार बदमाशों ने एक लैब टेक्नीशियन के सिर में गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगने के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे हथुआ के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने भी बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।


जानकारी के मुताबिक जख्मी लैब टेक्नीशियन का नाम राजीव कुमार है। सुबह करीब आठ बजे वह अपने घर से मीरगंज शहर के नरइनिया स्थित लैब सेंटर जाने के लिए निकले थे। बीच रास्ते में हरखौली गांव के पास पीछे से ओवर टेक कर बाइक सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली उनके सिर में लग गई। 


वहीं,वह बेहोश होकर सड़क किनारे गिर पड़े। बाद में परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता, मीरगंज थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी, उचकागांव थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर, सब इंस्पेक्टर प्रतिभा निगम, विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच में जुटे हैं।