ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

बिहार विधानसभा चुनाव : तैयारी के लिए आयोग सभी जिलों के DM से कर रहा मीटिंग

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग लगातार अपनी तैयारी को आगे बढ़ा रहा है. कोरोना को लेकर आयोग की तरफ से जारी गाइडलाइंस और मौजूदा परिस्थितियों के बीच जमीनी

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग लगातार अपनी तैयारी को आगे बढ़ा रहा है. कोरोना को लेकर आयोग की तरफ से जारी गाइडलाइंस और मौजूदा परिस्थितियों के बीच जमीनी स्तर पर तैयारी की समीक्षा के लिए आयोग ने आज खास बैठक बुलाई है. बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास की अध्यक्षता में सभी जिलों के डीएम बैठक में शामिल हो रहे हैं. 


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस बैठक में लगातार चुनावी तैयारी को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी समीक्षा कर रहे हैं. बिहार में विधानसभा चुनाव कराने के लिए आयोग लगातार प्रयासरत दिख रहा है और इसी कड़ी में उसने पिछले दिनों एक गाइडलाइन भी जारी की है. आयोग की तरफ से जारी गाइडलाइन में यह निर्देश दिया गया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के इस समय में चुनाव कैसे कराया जाए. 


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोग की आज की बैठक में इस बात की भी चर्चा की जा रही है कि राज्य में वोटर लिस्ट बनाने का काम अंतिम तौर पर कब तक पूरा हो जाएगा. साथ ही साथ में मतदान केंद्रों की स्थिति क्या है. आपको बता दें कि आयोग ने राज्य में लगभग 30,000 से ज्यादा नए मतदान केंद्र बनाने का फैसला किया है. एक मतदान केंद्र पर लगभग 1000 वोटरों को ही रखा जाएगा ताकि वोटिंग के दौरान संक्रमण का खतरा ना बने.