ब्रेकिंग
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़ा फेरबदल, 90 सीओ का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टबैंक से पैसे निकाल बेटी के घर पहुंचे व्यवसायी से 5 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम मुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजरमोकामा में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोनू-मोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह अरेस्टपटना हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: मनमाने तरीके से जमाबंदी रद्द नहीं कर सकती सरकार, अधिकारियों को लगाई फटकारराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़ा फेरबदल, 90 सीओ का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टबैंक से पैसे निकाल बेटी के घर पहुंचे व्यवसायी से 5 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम मुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजरमोकामा में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोनू-मोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह अरेस्टपटना हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: मनमाने तरीके से जमाबंदी रद्द नहीं कर सकती सरकार, अधिकारियों को लगाई फटकार

स्वीडन जाएगा बिहार का धर्मराज: विदेशी दंपति ने अनाथ को गोद लिया, संवारेंगे मासूम की जिंदगी

BEGUSARAI: बेगूसराय का दो वर्षीय धर्मराज जल्द ही स्वीडन जाएगा। लावारिस धर्मराज को मां की गोद और पिता का साया मिल गया है। स्वीडन से आए विदेशी दंपति ने धर्मराज की परवरिश का जिम्मा उठ

स्वीडन जाएगा बिहार का धर्मराज: विदेशी दंपति ने अनाथ को गोद लिया, संवारेंगे मासूम की जिंदगी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय का दो वर्षीय धर्मराज जल्द ही स्वीडन जाएगा। लावारिस धर्मराज को मां की गोद और पिता का साया मिल गया है। स्वीडन से आए विदेशी दंपति ने धर्मराज की परवरिश का जिम्मा उठाया है। ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत गोद लेने वाले दंपति पूरी प्रक्रिया करने के बाद बेगूसराय डीएम ऑफिस पहुंचे और बच्चों को गोद लिया। दो दिनों के अंदर विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान से 4 बच्चों को गोद लेने वाले 4 दंपतियों को सौंपा गया है। जिसमें दो दंपति पटना, एक दंपति आंध्र प्रदेश और एक स्वीडन के रहने वाले हैं।


डीएम रोशन कुशवाहा ने दो साल के धर्मराज को स्वीडन से आए विदेशी दंपति संजय डेनियल और चित्रा संजय डेनियल के हाथों में सौंपा। इसके पहले शुक्रवार को भी आंध्र प्रदेश से पहुंचे दंपति ने 6 साल के साहिल, पटना के दंपति ने साक्षी और बीहटा के दंपति ने 5 साल के शिवम कुमार को गोद लिया है। दो साल के धर्मराज को गोद लेने वाले विदेशी दंपति को देखने के लिए काफी संख्या में लोग भी डीएम ऑफिस पहुंचे थे। धर्मराज को गोद लेने के बाद विदेशी जोड़ा काफी खुश नजर आया।


डीएम रोशन कुशवाहा और विशेष दत्तक ग्रहण केंद्र की प्रभारी श्रुति कुमारी ने बताया कि गोद लेने की प्रक्रिया को सरकार ने सरल किया है और अब ऑनलाइन प्रक्रिया कर बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए गोद दिया जा रहा है। गोद देने के बाद भी बच्चों की मॉनिटरिंग की जाती है कि बच्चों की परवरिश सही से हो रही है या नहीं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता