ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहार के 26 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित, दो को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक

PATNA : बिहार की सुरक्षा में साहस का प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर वीरता पुरस्कार से नवाजा जाएगा. इस बार बिहार के कुल 26 पुलिसकर्मी स्वतंत्रता दिवस के

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहार के 26 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित, दो को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की सुरक्षा में साहस का प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर वीरता पुरस्कार से नवाजा जाएगा. इस बार बिहार के कुल 26 पुलिसकर्मी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली में सम्मानित होंगे. इनमें सात पुलिसकर्मियों को पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री अवॉर्ड से नवाजा जाएगा. वहीं, बिहार के दो पुलिसकर्मियों को प्रेसिडेंट पुलिस मेडल मिलेगा. साथ ही बिहार के 17 पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवा का पुलिस मेडल दिया जाएगा.


केंद्र सरकार की ओर से सराहनीय सेवा के लिए बिहार के 26 पुलिसकर्मियों को सेलेक्ट किया गया है. सभी पुलिसकर्मी को दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा. पुलिस कर्मियों को तीन तरफ के मेडल से नवाजा जाएगा. इसमें मेडल फॉर गैलेंट्री अवॉर्ड, प्रेसिडेंट पुलिस मेडल और पुलिस मेडल शामिल हैं. ADG, EOU पटना नैय्यर हसनैन खान और Inspector of Police श्रीमती सुदेश यादव को प्रेसिडेंट पुलिस मेडल मिलेगा. 


वहीं, पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री अवॉर्ड के लिए जिन 7 पुलिसकर्मियों को चयन किया गया है, उनमें विकास कुमार, बैजनाथ कुमार, संतोश कुमार सिंह, अंजान कुमार, बीमलेश कुमार, राजेश कुमार और इन्द्रदेव कुमार शामिल हैं. साथ ही पुलिस मेडल के लिए मो. शुजाउद्दीन, सुदर्शन राय, आदित्या कुमार अवस्थी, राम दयाल प्रसाद विद्यार्थी, काशीनाथ महतो, दिलीप कुमार, मधुसुदन पासवान, घनश्याम सिंह, रोशन लाल महतो, मीथिलेश कुमार सिंह समेत 7 और पुलिसकर्मी को चयनित किया गया है.

टैग्स