ब्रेकिंग
जस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानीशराब माफिया के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई जवान घायल; वाहनों में भी तोड़फोड़पटना में 31 इमरजेंसी कॉल बॉक्स होंगे डायल 112 से कनेक्ट, बटन दबाते ही पहुंचेगी पुलिसविद्या विहार में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह, अनन्या किशोर के नेतृत्व में छात्र संसद ने संभाला कार्यभारजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानीशराब माफिया के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई जवान घायल; वाहनों में भी तोड़फोड़पटना में 31 इमरजेंसी कॉल बॉक्स होंगे डायल 112 से कनेक्ट, बटन दबाते ही पहुंचेगी पुलिसविद्या विहार में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह, अनन्या किशोर के नेतृत्व में छात्र संसद ने संभाला कार्यभार

सुशील मोदी का रिटारयमेंट तय, बिहार चुनाव के बाद गर्वनर बना कर भेजे जायेंगे, RJD सांसद का दावा

PATNA : क्या बिहार चुनाव के बाद डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का राजनीतिक सफर खत्म होने जा रहा है? आरजेडी के सांसद मनोज झा ने दिल्ली दरबार के सूत्रों के हवाले से ऐसा ही दावा कर

सुशील मोदी का रिटारयमेंट तय, बिहार चुनाव के बाद गर्वनर बना कर भेजे जायेंगे, RJD सांसद का दावा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : क्या बिहार चुनाव के बाद डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का राजनीतिक सफर खत्म होने जा रहा है? आरजेडी के सांसद मनोज झा ने दिल्ली दरबार के सूत्रों के हवाले से ऐसा ही दावा कर रहे हैं. मनोज झा कह रहे हैं कि सुमो को गर्वनर बनाने की तैयारी कर ली गयी है.


आरजेडी सांसद का दावाआरजेडी के सांसद मनोज झा ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे दिल्ली में रहते हैं और सत्ता के गलियारे से खबरें छन कर उनके पास आती रहती हैं. दिल्ली में सत्ता के गलियारे में चर्चा है कि सुशील मोदी का पॉलिटिकल करियर खत्म होने जा रहा है. बिहार चुनाव के बाद उन्हें गवर्नर बना कर भेज दिया जायेगा. मनोज झा ने कहा कि सुशील मोदी को गवर्नर बनाने के लिए राज्य का भी चयन कर लिया गया है. सुमो को मिजोरम का गर्वनर बना कर भेजा जायेगा.


दरअसल आरजेडी के नेता दावा कर रहे हैं कि बिहार में इस दफे एनडीए की करारी हार होने जा रही है. बीजेपी इसका ठीकरा सुशील कुमार मोदी पर फोडेगी. सुशील कुमार मोदी ही राज्य सरकार में बीजेपी की नुमाइंदगी कर रहे हैं. ऐसे में बीजेपी नेतृत्व उन्हें ही हार के लिए कसूरवार मानेगा.


सुशील मोदी का रिटारयमेंट तय, बिहार चुनाव के बाद गर्वनर बना कर भेजे जायेंगे, RJD सांसद का दावा


हालांकि सुशील मोदी लगातार आरजेडी के निशाने पर रहे हैं. सुशील मोदी ने लालू परिवार की संपत्ति पर लगातार सवाल उठाये हैं. मोदी ने आज ही प्रेस कांफ्रेंस कर तेजस्वी और तेज प्रताप की संपत्ति पर सवाल खड़े किये हैं. उन्होंने पूछा है कि बिना कोई काम किये तेजस्वी-तेजप्रताप के बाद इतनी संपत्ति कैसे आ गयी, जिसका विवरण उन्होंने चुनाव के नामांकन के दौरान दिया है. 

टैग्स