ब्रेकिंग
जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद✦दरभंगा में मनरेगा के ‘कागजी विकास’ पर सवाल: बिना काम कराए लाखों की निकासी का आरोप, ग्रामीणों ने पूछा..ये रामराज है या जंगलराज✦72वीं BPSC PT परीक्षा पर बड़ा अपडेट, 25 अक्टूबर को नहीं होगी परीक्षा! जानें नई तारीख पर क्या है अपडेट✦बिहार के 13 जिलों में Orange Alert, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी, घर से बाहर न निकलने की अपील✦चार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप✦जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद✦दरभंगा में मनरेगा के ‘कागजी विकास’ पर सवाल: बिना काम कराए लाखों की निकासी का आरोप, ग्रामीणों ने पूछा..ये रामराज है या जंगलराज✦72वीं BPSC PT परीक्षा पर बड़ा अपडेट, 25 अक्टूबर को नहीं होगी परीक्षा! जानें नई तारीख पर क्या है अपडेट✦बिहार के 13 जिलों में Orange Alert, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी, घर से बाहर न निकलने की अपील✦चार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

सुशासन की सरकार पर सवाल ! सिविल कोर्ट के मुंशी की हत्या; इलाके में दहशत का माहौल

GOPALGANJ : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट,छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती है। इसी कड़

सुशासन की सरकार पर सवाल ! सिविल कोर्ट के मुंशी की हत्या; इलाके में दहशत का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GOPALGANJ : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट,छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गोपलगंज से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सिविल कोर्ट के मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, गोपालगंज के बीच शहर सिविल कोर्ट के एक मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस वारदात से पूरे शहर में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। यह घटना उस समय हुई जब मुंशी रोजाना की तरह कोर्ट जा रहे थे। तभी बाइक सवार अपराधियों ने कनपट्टी पर पिस्टल सटाकर गोली मारी और मुंशी को मौत के घाट उतार दिया।


बताया जा रहा है कि, यह वारदात गोपालगंज नगर थाना इलाके के ब्रह्म चौक के पास गुरुवार सुबह करीब 10.30 बजे हुई। मृतक की पहचान सुजीत कुमार उम्र 35 साल के रूप में हुई है। वह सिविल कोर् में ताईद यानी मुंशी का काम करते थे। ये रोजाना की तरह वे सुबह अपने घर से कोर्ट के लिए निकले। इस दौरान बाइक पर सवार होकर दो अपराधी आए और ब्रह्म चौक के पास उन्हें गोली मार दी। 


उधर, गोली लगने के बाद सुजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हत्या की वजह पुरानी दुश्मनी है। इस मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने सदर थाना के एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।