ब्रेकिंग
विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द✦निशांत कुमार के साथ धक्का-मुक्की पर SSG ने दी सफाई, सुरक्षा प्रोटोकॉल का दिया हवाला✦BPSC TRE-4 पर बड़ा अपडेट! शिक्षा मंत्री ने बताया कब होगी परीक्षा, जानिए पूरी जानकारी✦नीतीश चाचा के लिए RJD के दरवाजे खुले हैं, रोहिणी आचार्य बोलीं- बीजेपी दूध में मक्खी की तरह निकाल फेंकेगी✦30 लाख कैश और 10 लाख के गहने, 14 जमीन-मकानों के दस्तावेज; प्रखंड प्रमुख अफजल आलम पर EOU का शिकंजा✦विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द✦निशांत कुमार के साथ धक्का-मुक्की पर SSG ने दी सफाई, सुरक्षा प्रोटोकॉल का दिया हवाला✦BPSC TRE-4 पर बड़ा अपडेट! शिक्षा मंत्री ने बताया कब होगी परीक्षा, जानिए पूरी जानकारी✦नीतीश चाचा के लिए RJD के दरवाजे खुले हैं, रोहिणी आचार्य बोलीं- बीजेपी दूध में मक्खी की तरह निकाल फेंकेगी✦30 लाख कैश और 10 लाख के गहने, 14 जमीन-मकानों के दस्तावेज; प्रखंड प्रमुख अफजल आलम पर EOU का शिकंजा

बॉलीवुड छोड़कर राजनीति में आये चिराग का दर्द सुशांत के लिए छलका, मुख्यमंत्री से जांच की मांग की

PATNA : बॉलीवुड छोड़कर राजनीति में आए चिराग पासवान का दर्द सुशांत सिंह राजपूत के लिए छलक पड़ा है. सुशांत सिंह राजपूत के मामले को लेकर चिराग पासवान ने बिहार सरकार से हस्त

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बॉलीवुड छोड़कर राजनीति में आए चिराग पासवान का दर्द सुशांत सिंह राजपूत के लिए छलक पड़ा है.  सुशांत सिंह राजपूत के मामले को लेकर चिराग पासवान ने बिहार सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग की है. चिराग ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या की वजह सामने आनी चाहिए.

बॉलीवुड छोड़कर राजनीति में आये चिराग का दर्द सुशांत के लिए छलका, मुख्यमंत्री से जांच की मांग की

चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखते हुए सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है. चिराग पासवान ने कहा है कि जिन लोगों ने भी बॉलीवुड में सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए मजबूर किया, सुशांत के सामने नकारात्मक हालात पैदा किए, उनको सजा मिलनी चाहिए. 

चिराग ने इस मामले में बिहार सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग की है. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर कहा है कि वह इस मामले में महाराष्ट्र सरकार से बात करें और सुशांत को न्याय  मिले. चिराग ने अपने पत्र में लिखा है कि जो युवा या लोग अपने मां-बाप और प्रदेश को छोड़कर दूसरे प्रदेश में जाते हैं उन प्रदेशों में उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी बिहार सरकार की बनती है.



टैग्स