ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

सुशासन की सरकार पर सवाल ! बच्चे के मुंह में अपराधियों ने मारी गोली, दूकान से सामान खरीदने गया था मासूम

SAMSTIPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और बलात्कार का मामला निकल कर सामने नहीं आत

सुशासन की सरकार पर सवाल ! बच्चे के मुंह में अपराधियों ने मारी गोली, दूकान से सामान खरीदने गया था मासूम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAMSTIPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और बलात्कार का मामला निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला समस्तीपुर से निकल कर सामने आया है। जहां बेख़ौफ़ अपराधी ने पांच साल के बच्चे के मुंह में गोली मार दी है। यह मासूम दूकान से कुछ सामान खरीदने गया था इसी दौरान अपराधियों ने इस पर गोलीबारी शुरू कर दी। 


दरअसल, बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहमा में अपराधियों ने पांच साल के बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी। यहां अपराधियों ने बच्चे के मुंह में गोली मार दी। जिसके बाद मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिहमा गांव के विपिन कुमार यादव के बेटे आर्यन कुमार के रूप में हुई है। इस घटना की सूचना मिलते ही बिथान पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई हैं।


बताया जा रहा है कि, सिहमा गांव के विपिन यादव का बेटा गांव के ही पड़ोसी रामानंद यादव के किराना दुकान पर सामान खरीदने गया था। इसी दौरान अपराधियों ने मुंह में गोली मार दी। जिसके बाद वह जमीन पर गिर गया। जिसके बाद इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने आननफानन में इसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर में भर्ती कराया।  जहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।


इधर, इस घटना को लेकर बिथान थाना अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह दलबल के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। वहीं, त्वरित कार्यवाही करते हुए किराना दुकानदार के परिजनों को अपने हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया की बच्चे के परिजन ने अभी तक आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर दिया जाएगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्चे की हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस अपराधियों की भगाने की दिशा में छापेमारी कर रही है

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें