ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

ट्रक की चपेट में आए बाराती, दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत ; कई अन्य लोग घायल

SAPAUL : बिहार में सड़क हादसों में लगातार इजाफा हो रहा है। इस कड़ी में अब एक ताजा मामला सुपौल से सामने आ रहा है। जहां ट्रक से टक्कर लगने के बाद कई बाराती जख्मी हो गए। वहीं इलाज के दौ

ट्रक की चपेट में आए बाराती, दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत ; कई अन्य लोग घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAPAUL : बिहार में सड़क हादसों में लगातार इजाफा हो रहा है। इस कड़ी में अब एक ताजा मामला सुपौल से सामने आ रहा है। जहां ट्रक से टक्कर लगने के बाद कई बाराती जख्मी हो गए। वहीं इलाज के दौरान दो युवकों की मौत भी हो गयी है। 


मिली जानकारी के मुताबिक भपटियाही थानाक्षेत्र के एनएच- 57 पर पिपरा खुर्द चौक के पास डीजे गाड़ी के साथ बारात निकल रही थी। इसी दौरान डीजे वाहन और बाराती एक ट्रक की चपेट में आ गए। इस हादसे में आधा दर्जन बाराती जख्मी हो गए। जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के क्रम में दो घायलों ने दम तोड़ दिया है। 


बताया जा रहा है कि सुपौल में हुए इस सड़क हादसे में दो सहोदर भाइयों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। चार अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। जहां पिपरा खुर्द पंचायत के वार्ड- 5 निवासी प्रकाश मंडल के पुत्र अमित कुमार की शादी नारायणपुर गांव के वार्ड- 9 निवासी दुर्गानंद मंडल की पुत्री से हो रही थी। शादी समारोह में वरपक्ष दीहबार स्थान से पूजा करके डीजे वाहन के साथ जा रहा था। तभी NH- 57 पर पिपरा खुर्द चौक के पास एक ट्रक ने डीजे वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कई बाराती ट्रक की चपेट में आ गए। 


वहीं, इस हादसे में बारात जा रहे पिपरा खुर्द पंचायत के वार्ड- 5 निवासी मिश्रीलाल मंडल के दो पुत्र सुमन कुमार (14 वर्ष) और पवन कुमार (11 वर्ष), शत्रुघ्न मेहता के पुत्र चंदन कुमार (11 वर्ष), राम बहादुर मंडल के 15 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार, राघोपुर थानाक्षेत्र के रामपुर गांव के रंजीत मंडल के 14 वर्षीय पुत्र शंकर कुमार और माकैर गढ़िया गांव के सुकमार मंडल के 18 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज कराया जा रहा है।