ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी से इंसाफ की मांग: पटना में घर में घुसकर युवक की हत्या, आक्रोशित लोगों ने अशोक राजपथ को किया जाममुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले उपेंद्र कुशवाहा, शाहाबाद में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने की मांगफर्जी दारोगा बन महिला सिपाही से रचाई शादी, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भेजा जेल CM सम्राट चौधरी दिल्ली रवाना, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर BJP के शीर्ष नेताओं से करेंगे मुलाकातBihar News: पटना मेट्रो निर्माण में आ रही तरह- तरह की समस्या...CM सम्राट ने की हाईलेवल मीटिंग, समस्या का समाधान कैसे हो इस पर फोकस... सम्राट चौधरी से इंसाफ की मांग: पटना में घर में घुसकर युवक की हत्या, आक्रोशित लोगों ने अशोक राजपथ को किया जाममुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले उपेंद्र कुशवाहा, शाहाबाद में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने की मांगफर्जी दारोगा बन महिला सिपाही से रचाई शादी, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भेजा जेल CM सम्राट चौधरी दिल्ली रवाना, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर BJP के शीर्ष नेताओं से करेंगे मुलाकातBihar News: पटना मेट्रो निर्माण में आ रही तरह- तरह की समस्या...CM सम्राट ने की हाईलेवल मीटिंग, समस्या का समाधान कैसे हो इस पर फोकस...

सुपौल में दर्दनाक सड़क हादसा: दादी-पोते की मौके पर मौत, एक युवक की हालत गंभीर

सुपौल के भीमपुर थाना क्षेत्र में NH-27 पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दादी और पोते की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर घायल है। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम कर दिया, जिससे कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

बिहार न्यूज
NH-27 जाम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SUPAUL: सुपौल के भीमपुर थाना क्षेत्र में शनिवारी को दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। NH-27 स्थित अनंत चौक के पास मुरलीगंज शाखा नहर पुल पर तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दादी-पोते की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 


जिसके बाद भड़के लोगों NH-27 करीब तीन- चार घंटों तक जाम कर यातायात पूर्णतः बाधित कर दिया। जाम की वजह से NH-27 पर करीब चार पांच किलोमीटर तक NH-27 के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मृतकों की पहचान जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के भूड़ा पथरा निवासी 60 वर्षीय सरस्वती देवी और 15 वर्षीय गणेश कुमार के रूप में हुई है। दोनों आपस में दादी-पोते थे। वहीं इस हादसे में 20 वर्षीय कुलदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसका इलाज नरपतगंज सीएससी में चल रहा है।


बताया जा रहा है कि तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र के मस्कन गांव से शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नहर पुल के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर पीछे बैठे दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-27 को जाम कर दिया। करीब तीन चार घंटों तक सड़क जाम रहने से दोनों ओर करीब चार पांच किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।


सूचना मिलते ही भीमपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश पांडेय,छातापुर थानाध्यक्ष प्रमोद झा सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। सुपौल मुख्यालय डीएसपी भी दंगा निरोधक दस्ता के साथ घटनास्थल पहुंचे। प्रभारी सीओ राकेश कुमार ने ग्रामीणों को समझाकर जाम हटवाने का प्रयास किया। इस दौरान निर्मली के पूर्व राजद प्रत्याशी बैजनाथ मेहता भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को शांत कराया। उन्होंने एसपी शरथ आरएस से बात कर उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।


प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि घटना के समय डायल 112 की पुलिस मौके पर मौजूद थी,लेकिन ट्रक चालक को पकड़ने का प्रयास नहीं किया गया। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा देने की बात कही है।

सुपौल से संत सरोज की रिपोर्ट

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें