ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

BIHAR POLICE TRANSFER: सुपौल में आधा दर्जन पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, एसपी ने तत्काल प्रभाव से जारी किया आदेश

सुपौल में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से एसपी शरथ आर. एस. ने आधा दर्जन पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया। सभी अधिकारियों को प्रभार हस्तांतरण कर नए पद पर शीघ्र योगदान करने के निर्देश दिए गए हैं।

बिहार
अवर निरीक्षक का ट्रांसफर
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SUPAUL: सुपौल जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और पुलिस प्रशासन में कार्यकुशलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसपी शरथ आर एस ने आधा दर्जन पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया है। एसपी द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने वर्तमान पदस्थापित थाना क्षेत्र में लंबित कांडों,वारंट,यूडी केस सहित अन्य दायित्वों का प्रभार विधिवत हस्तांतरित कर तत्काल नये पदस्थापित स्थान पर योगदान करें। साथ ही,अनुपालन प्रतिवेदन पुलिस केंद्र सुपौल और परिचारी प्रवर को उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया है।


जारी तबादला सूची के अनुसार,राघोपुर थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर राम बहादुर सिंह को सुपौल थाना अनुसंधान इकाई में भेजा गया है। वहीं त्रिवेणीगंज थाना में कार्यरत सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार को भी अनुसंधान इकाई सुपौल में पदस्थापित किया गया है। पिपरा थाना में तैनात मुकेश कुमार का भी स्थानांतरण सुपौल थाना अनुसंधान इकाई में हुआ है।इसके अतिरिक्त,भपटियाही थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर रविन्द्र प्रसाद गौंड को पुलिस केंद्र सुपौल भेजा गया है। 


करजाईन थाना के सब इंस्पेक्टर अमिय प्रसुन्न को राघोपुर थाना अनुसंधान इकाई में तथा वहीं करजाईन थाना से ही सब इंस्पेक्टर ज्योति प्रसाद को त्रिवेणीगंज थाना अनुसंधान इकाई में पदस्थापित किया गया है।एसपी ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे तबादला आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए शीघ्र योगदान दें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समय पर प्रभार हस्तांतरण और कार्यभार ग्रहण करना आवश्यक है, ताकि अनुसंधान कार्य और थाना संचालन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।


प्रशासनिक स्तर पर किए गए इस बदलाव को जिले में पुलिसिंग की मजबूती और लंबित मामलों के त्वरित निपटारे की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय प्रशासन का मानना है कि नई जिम्मेदारियों के साथ पुलिस अधिकारियों से और अधिक प्रभावी कार्य निष्पादन की अपेक्षा है। सुपौल पुलिस लाइन ने भी यह सुनिश्चित करने की तैयारी शुरू कर दी है कि सभी अधिकारी निर्धारित समय में नए पद पर योगदान दें और कार्य की निरंतरता बनी रहे।

BIHAR POLICE TRANSFER: सुपौल में आधा दर्जन पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, एसपी ने तत्काल प्रभाव से जारी किया आदेश

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता