ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

खाद की किल्लत को लेकर किसानों में मचा हाहाकार, जाम को बनाया अपना हथियार

SUPAUL : सुपौल में खाद की किल्लतों से जूझ रहे किसानों ने सड़क जाम को अपना हथियार बना लिया है. यहां त्रिवेणीगंज बाजार में पिछले एक हफ्ते से लगातार आज पांचवी बार किसान NH327E को जाम क

खाद की किल्लत को लेकर किसानों में मचा हाहाकार, जाम को बनाया अपना हथियार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL : सुपौल में खाद की किल्लतों से जूझ रहे किसानों ने सड़क जाम को अपना हथियार बना लिया है. यहां त्रिवेणीगंज बाजार में पिछले एक हफ्ते से लगातार आज पांचवी बार किसान NH327E को जाम कर हंगामा शुरू कर दिए हैं. खाद के लिए परेशान किसानों का दर्द जानने की हिमाकत किसी अधिकारियों में नहीं दिख रही है. और न ही इलाके के जनप्रतिनिधि इनके दर्द पर मरहम लगाते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि पिछले एक हफ्ते से किसान प्रतिदिन दूर के इलाके से चलकर त्रिवेणीगंज बाजार आते हैं औऱ बिस्कोमान सहित बाजार में अलग-अलग खाद दुकानों पर लाइन में लगते हैं.


जब खाद नहीं मिलता है तो सड़क को जाम कर हंगामा करने लगते हैं. बीती देर शाम को भी किसानो ने खाद की मांग को लेकर बिस्कोमान के समीप NH327E को जाम कर दिया था. त्रिवेणीगंज पुलिस ने सड़क जाम कर रहे किसानों को समझाने की कोशिश की. उसके बाद तकरीबन एक घन्टे के बाद खाद दुकानदार आये और अपनी दुकान खोल कर खाद देना शुरू किए. जिसके बाद किसानों ने सड़क जाम हटाया.


लगातार त्रिवेणीगंज में हो रही इस तरह की समस्या को लेकर जब त्रिवेणीगंज एसडीएम एसजेड हसन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कल खाद की किल्लत थी लेकिन आज नहीं है. जामकर्ता किसानो को समझना होगा कि उनके घरों के पास भी खाद दुकानें हैं. किसानों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर उन्होंने बताया कि अगर कहीं कालाबाजारी की बात आती है या कहीं दुकानदार अधिक रुपये लेते हैं तो उसे चिन्हित कर सख्त कार्यवाई की जाएगी. वहीं युवाओं द्वारा जामस्थल को अवसर बना कर फोटो सेशन करने और बार बार सड़क जाम कर रहे ऐसे लोग जिन्हें किसानों से कोई मतलब नहीं है. ऐसे लोगों को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता