ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

पेट्रोल-डीजल से लदी बाइक में कार ने मारी टक्कर, आग में झुलसकर बाइक सवार हुआ घायल

BAGAHA: यूपी से पेट्रोल और डीजल लेकर लौट रहे बाइक सवार की टक्कर सामने से आ रही एक कार से हो गयी। जिससे बाइक सवार बीच सड़क पर गिर पड़ा और गैलेन में रखा पेट्रोल और डीजल भी बीच स

पेट्रोल-डीजल से लदी बाइक में कार ने मारी टक्कर, आग में झुलसकर बाइक सवार हुआ घायल
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BAGAHA: यूपी से पेट्रोल और डीजल लेकर लौट रहे बाइक सवार की टक्कर सामने से आ रही एक कार से हो गयी। जिससे बाइक सवार बीच सड़क पर गिर पड़ा और गैलेन में रखा पेट्रोल और डीजल भी बीच सड़क पर बिखर गया। जिसके कारण बाइक और कार में भीषण आग लग गयी। कार और बाइक दोनों जलकर खाक हो गया। आनन-फानन में झुलसे बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है वही कार सवार सभी लोग मौके से फरार हो गये हैं।


घटना बगहा के नदी थाना अंतर्गत रतवल-यूपी मार्ग की है जहां बाइक और स्विफ्ट डिजायर कार पूरी तरह से जल गया है। इस दौरान मुख्य मार्ग पर अफरा-तफरी मच गयी। सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। आनन फानन में घायल बाइक सवार को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। घायल युवक की पहचान नदी थाना निवासी जीवित साह के 25 वर्षीय बेटे विशाल साह के रूप में हुई है। 


बताया जाता है कि बाइक सवार यूपी से पेट्रोल और डीजल गैलन में लेकर आ रहा था तभी बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़ा और पेट्रोल का जार खुल जाने के बाद बगल से गुजर रही स्विफ्ट डिजायर समेत बाइक में आग लग गई। स्विफ्ट डिजायर में बैठे लोग किसी तरह उसमें से निकलकर भाग निकले और अपनी जान बचाई। वहीं बाइक सवार की हालत काफी गंभीर है। उसे बेहोशी की हालत में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद स्विफ्ट डिजायर का चालक और उस पर बैठे लोग फरार हो गये। 


वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि स्विफ्ट डिजायर ने बाइक सवार को टक्कर मारी थी जिसके बाद बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और पेट्रोल बिखरने से दोनों गाड़ियों में आग लग गई। विशाल साह का इलाज कर रहे डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि युवक की स्थिति नाजुक है जिसे बेतिया स्थित जीएमसीएच रेफर किया गया है। घायल युवक कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है उसका पूरा शरीर जल चुका है। 


मिली जानकारी के अनुसार बिहार की तुलना उत्तर प्रदेश में पेट्रोल 12 रुपया सस्ता है। यही कारण है कि करीब 500 युवक पेट्रोल और डीजल का कारोबार करते हैं। उत्तर प्रदेश से पेट्रोल और डीजल लाकर बिहार में बेचते हैं। इस कारोबार से उनका रोजी रोटी चलता है। ऐसी बात नहीं है कि पुलिस और प्रशासन को इस बात की खबर नहीं है लेकिन यह सारा कारोबार पुलिस के सामने हो रहा है। जिस रास्ते से पेट्रोल और डीजल उत्तर प्रदेश से लाया जाता है वहां से तीन-तीन थाने की पुलिस चेक पोस्ट है। इसके बावजूद धड़ल्ले से यह कारोबार चल रहा है। यूपी से बिहार में पेट्रोल डीजल लाने के दौरान ही आज भीषण हादसा हुआ। बाइक सवार अस्पताल में भर्ती है और जिन्दगी और मौत से जुझ रहा है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK

FirstBihar संवाददाता