ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

लॉकडाउन में हो रही थी बिहार में भोजपुरी फिल्म की शूटिंग, पुलिस देख भाग खड़े हुए एक्टर-एक्ट्रेस समेत कई कलाकार

SUPAUL: लॉकडाउन के बाद भी भोजपुरी फिल्म की शूटिंग हो रही थी. जब पुलिस को शिकायत मिली तो लोकशन पर पहुंची. इस दौरान पुलिस को देखते ही फिल्म के कलाकार भाग खड़े हो गए. यह कार्रवाई सुपौ

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

SUPAUL: लॉकडाउन के बाद भी भोजपुरी फिल्म की शूटिंग हो रही थी. जब पुलिस को शिकायत मिली तो लोकशन पर पहुंची. इस दौरान पुलिस को देखते ही फिल्म के कलाकार भाग खड़े हो गए. यह कार्रवाई सुपौल के पीपरा के रतौली में चल रहा था. 


केस दर्ज, कैमरा जब्त

एसएसपी मनोज ने कड़े एक्शन लेकर सिनेमा के प्रोड्यूसर पर केस दर्ज करने का आदेश दिया है. प्रखंड स्तर पर पीपरा बीडीओ ओर सीओ द्वारा जांच में मामले को दबाए जाने के बाद एसएसपी ने खुद जांच करने के बाद कार्रवाई की है. सिनेमा कंपनी के कैमरे भी पुलिस ने जब्त कर लिए है. 

इश्क दीवाना की चल रही थी शूटिंग

बताया जा रहा है कि रतौली गांव में लॉकडाउन के बाद भी कई दिनों से भोजपुरी फिल्म इश्क़ दीवाना की शूटिंग चल रही थी. जिसे देखने सैकड़ों लोगो की भीड़ वहां जमा   रही थी. जिसके बाद किसी ने मामले की शिकायत सदर एसडीओ कयूम अंसारी को कर दी. जिसके बाद एसडीओ सदर के द्वारा पीपरा के बीडीओ और सीओ को जांच कर करवाई करने के आदेश दिया गया. लेकिन बीडीओ पीपरा ने अपने वरीय अधिकारी को झूठी जानकारी दी और किसी प्रकार के फिल्मी शूटिंग से इनकार कर दिया. लेकिन स्थानीय लोग इस बात की शिकायत लगातार करते रहे. जिसके बाद एसएसपी मनोज ने खुद रतौली गांव पहुंच कर मामले की जांच की तो सारी करतूत सामने आ गयी. जिसके बाद एसएसपी केआदेश पर फ़िल्म के प्रोड्यूसर पर पीपरा थाना में मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. 



टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRIYARANJAN SINGH

FirstBihar संवाददाता