ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

घने कोहरे के कारण हाइवा और बाइक में भिड़ंत, परीक्षा देने जा रहे 3 छात्रों की गई जान

SUPAUL: राज्य के अंदर वातावरण में नमी अधिक होने के साथ पछुआ की गति कम होने से कोहरे की सघनता में वृद्धि हुई है। आलम यह है कि, सुबह के समय छह सौ मीटर की दृश्यता दर्ज की ग

घने कोहरे के कारण हाइवा और बाइक में भिड़ंत, परीक्षा देने जा रहे 3 छात्रों की गई जान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SUPAUL: राज्य के अंदर वातावरण में नमी अधिक होने के साथ पछुआ की गति कम होने से कोहरे की सघनता में वृद्धि हुई है। आलम यह है कि,  सुबह के समय छह सौ मीटर की दृश्यता दर्ज की गई। वहीं घने कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही है। कोहरे की चादर के चलते कुछ भी देखना मुश्किल हो जाता है। इससे सबसे अधिक समस्या वाहन चालकों को हो रही है। सड़क पर वाहनों की भिड़ंत के लगभग हर रोज ही खतरनाक हादसे हो रहे हैं। इस बीच ताजा मामला बिहार के सुपौल जिले से निकल कर सामने आ रहा है। यहां सड़क हादसे में तीन छात्रों की जान चली गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र के NH 57 पर घने कोहरे के कारण आज अहले सुबह हाइवा और बाइक में आमने - सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें 3 छात्रों की मौत हो गई। इस घटना में मृतक की पहचान बलुआ निवासी मोहम्मद तोहिद खान,अमन कुमार ठाकुर और मोहम्मद अरबाज के रूप में हुई है। 


बताया जा रहा है कि, मोहम्मद अरबाज अपनी मोटर साइकिल से बलुआ से मधेपुरा परीक्षा देने जा रहा था। उसी दौरान प्रतापगंज थाना क्षेत्र के NH 57 पर विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा से घने कोहरे के कारण इनकी सीधी टक्कड़ हो गई। जिसके बाद ये लोग वहीं सड़क पर गिर गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने सभी लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापगंज पहुंचाया। जहां मौजूद डॉक्टर ने मोहम्मद तोहिद खान और अमन ठाकुर को मृत घोषित कर दिया और मोहम्मद अरबाज की नाजुक स्थिति देखते हुए उसे दरभंगा रेफर किया। जहां उसने मोहम्मद अरबाज दरभंगा जाने के क्रम में भपटियाही पहुंचने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वही अस्पताल में बलुआ प्रतापगंज और आस पास के लोगों की भीड़ इकठा हो गई है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता