ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञान

DGP गुप्तेश्वर पाण्डेय अचानक पहुंचे सदर थाना, सामने देख पुलिसकर्मियों के फूले हाथ-पांव

SUPAUL: सुपौल से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय अचानक थाना के निरीक्षण को पहुंचे हैं। डीजीपी के पहुंचते ही थाने में हड़कंप मच गया। अचानक डीजीपी को साम

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय अचानक थाना के निरीक्षण को पहुंचे हैं। डीजीपी के पहुंचते ही थाने में हड़कंप मच गया। अचानक डीजीपी को सामने खड़ा देख पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए।


अपनी छापेमार शैली वाली औचक निरीक्षण के लिए मशहूर हो चुके बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय आज अचानक सुपौल के सदर थाना पहुंच गए। सदर थाना में पहुंचते ही थाने में हड़कंप मच गया। अस्त-वयस्त पुलिसवालों के डीजीपी को साक्षात सामने खड़ा देख पुलिस वालों के होश उड़ गए।हालांकि थाने पर पहुंच कर डीजीपी वहां फ्रेंडली दिखे। उन्होनें वहां मौजूद तमाम पुलिसवालों से पूछताछ की। उन्होनें वहां लंबित केसों के सिलसिले में पूछताछ की है। पुलिसवालों को उन्होनें टास्क भी दिए।


डीजीपी ने साफ शब्दों में कहा कि अपराधियों को पकड़ना ही होगा। डीजीपी ने थानाध्यक्षों को जमीनी विवाद में नहीं उलझने के साथ- साथ महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने शराब की बिक्री पर भी लगाम लगाने का निर्देश दिया। अधिकारियों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी कार्य को लेकर ईमानदारी बरतें। 


बता दें कि इससे पहले  बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय ने आज ही सुबह-सुबह लगभग आठ बजकर पच्चीस मिनट पर पूर्णिया पहुंच कर तीन थानों का औचक निरीक्षण किया। डीजीपी ने मुफसिल, सदर और जलालगढ़ थाने का निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष से गम्भीर आपराधिक घटनाओं में कार्रवाई की जानकारी ली। 





टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRIYARANJAN SINGH

FirstBihar संवाददाता