ब्रेकिंग
प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीप्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्री

चोरों का गजब कारनामा : चोरी में विफल हुए तो बैंक में लगाई आग; कैंप में सोती रह गई बिहार पुलिस

SAPAUL : बिहार में आपराधिक घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ लगातार कम होता हुआ नजर आ रहा है। अब एक ऐसा ही मामला सुपौल से निकल

चोरों का गजब कारनामा : चोरी में विफल हुए तो बैंक में लगाई आग; कैंप में सोती रह गई बिहार पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAPAUL : बिहार में आपराधिक घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ लगातार कम होता हुआ नजर आ रहा है। अब एक ऐसा ही मामला सुपौल से निकल कर सामने आ रहा है। जहां चोरी की नियत से कुछ चोर बैंक में घुसे औ  लॉकर तोड़ने की बहुत कोशिश की, लेकिन जब इसमें कामयाब नहीं हो पाए तो पूरे बैंक को ही आग के हवाले कर दिया। लोगों को इस बात की भनक उस समय लगी जब लोग सुबह उठे तो  देखा कि बैंक धू धू कर जल रहा था। जिसके बाद इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने काफी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया। 


दरअसल, सुपौल सदर थाना क्षेत्र के सेंट्रल बैंक की शाखा में देर रात कुछ चोर बैंक का ताला तोड़कर अंदर आ गए और उसके बाद लॉकर को तोड़ने की काफी कोशिश की, लेकिन वो नहीं खुला। जिसके बाद गुस्से में आकर चोरों ने बैंक में आग लगा दी और फिर मौके से भाग गए। जब सुबह लोग अपने घरों से निकले तो उन्होंने देखा की बैंक में आग लगी है।  जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। हालांकि, जब तक पुलिस और दमकल की गाड़ियों मौके पर पहुंचती तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। 


इधर, इस घटना की सूचना पर एसपी सुपौल ने भी घटनास्थल का जायजा लिया है। सबसे बड़ी बात यह है कि बैंक से कुछ ही दूरी पर हरदी का पुलिस कैंप भी है। इसके बाबजूद इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। इस मामले में मामले में बैंक प्रबंधक सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि अभी इस बात का पता नहीं चल सका है कि उन्होंने चोरी कैसे की बाकी अभी लॉकर खुलने के बाद ही पता चल सकेगा कि क्या कुछ चोरी हुआ है, लेकिन बाइक में मौजूद बाकि सब कुछ जलकर राख हो चुका है। जिससे बैंक को काफी नुकसान हुआ है।