ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Bihar News: लूट का अड्डा बना बिहार का यह रजिस्ट्री कार्यालय, DM के एक्शन से हड़कंप; अवैध वसूली करते शख्स गिरफ्तार

Bihar News: सुपौल के रजिस्ट्री कार्यालय में अवैध वसूली की शिकायत पर डीएम सावन कुमार ने औचक निरीक्षण किया। सर्चिंग के नाम पर अवैध पैसा वसूल रहे एक दलाल को गिरफ्तार किया गया। डीएम की सख्ती से पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: सुपौल से बड़ी खबर आ रही है, जहां रजिस्ट्री कार्यालय में चल रहे धांधली और अवैध वसूली की शिकायत पर जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। डीएम सावन कुमार के औचक निरीक्षण से अवैध वसूली वालों में हङकंप मच गया है। अवैध रुप से सर्चिंग के नाम पर पैसा वसूल रहे एक दलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। 


दरअसल हाल ही में शुरु हुए राजस्व महाअभियान के बाद रजिस्ट्री कार्यालय में जमीन के पुराने कागजात खोजने का अवैध धंधा फलने फुलने लगा था। जिसमें सर्चिंग के निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लोगों से वसूली जा रही थी। आज अचानक किसी ने डीएम सावन कुमार को फोन कर इसकी शिकायत कर दी।


जिसके बाद डीएम ने औचक निरीक्षण किया। जिसमें बात सही निकली और एक को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। सर्चिग कार्य में लगे दर्जन भर अधिक को थानें में अपना सत्यापन कराने को कहा है। इस निरीक्षण से आस पास के सभी कार्यालयों में हङकंप मच गया है।


वही अवैध वसूली से त्रस्त लोगो ने राहत की सांस ली है। डीएम सावन कुमार ने मौके पर जांच कर कड़ी नाराज़गी जताई और साफ कहा कि सरकारी कार्यालयों में आम जनता से लूट-खसोट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी कर्मचारी या बिचौलिया इस तरह की हरकत करेगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता