ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

बिहार : सड़क हादसे में एक युवक की मौत, 3 गंभीर घायल, परिजनों में पसरा मातम

SUPAUL : इस वक्त की बड़ी खबर सुपौल से आ रही है, जहां त्रिवेणीगंज बाजार के पुरानी बैंक चौक पर बाइक चालक की लापरवाही से एक युवक की मौत हो गई, वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा र

बिहार : सड़क हादसे में एक युवक की मौत, 3 गंभीर घायल, परिजनों में पसरा मातम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SUPAUL : इस वक्त की बड़ी खबर सुपौल से आ रही है, जहां त्रिवेणीगंज बाजार के पुरानी बैंक चौक पर बाइक चालक की लापरवाही से एक युवक की मौत हो गई, वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां डोक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रेफर कर दिया. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.


बताया जा रहा है कि तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर सिंघेश्वर से पूजा कर वापस अपने घर जदिया थाना क्षेत्र के बघेली लौट रहे थे. इस दौरान युवक काफी लापरवाह से बाइक को तेजी में चला रहा था. त्रिवेणीगंज बाजार स्थित पुरानी बैंक चौक पर दो बाइक में टक्कर हो गई. तभी विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक की चपेट में तीनों बाइक सवार आ गए. घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. 


मृतकों की पहचान जदिया थाना क्षेत्र के बघेली वार्ड नम्बर 9 निवासी भूपेंद्र साह का 19 वर्षीय पुत्र प्रभाष कुमार के रूप में हुई है. वहीं, घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में जदिया थाना क्षेत्र के बघेली निवासी उमाकांत महतो का 22 वर्षीय पुत्र जेपी कुमार, पवन महतो का 25 वर्षीय पुत्र बसंत कुमार और त्रिवेणीगंज बाजार निवासी 58 वर्षीय प्रमोद शामिल हैं.


स्थानीय लोगों ने घटना के बाद तीनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से तीनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. सूचना मिलने पर त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता