ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

बिहार: नदी में डूबने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

SUPAUL : बड़ी खबर सुपौल से आ रही है, जहां कोसी नदी में डूबने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सदर थाना इलाके के बसबिट्टी पंचायत स्थित भुराही वार्ड संख्या 11 की है। घटना के ब

बिहार: नदी में डूबने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL : बड़ी खबर सुपौल से आ रही है, जहां कोसी नदी में डूबने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सदर थाना इलाके के बसबिट्टी पंचायत स्थित भुराही वार्ड संख्या 11 की है। घटना के बाद मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


बताया जा रहा है कि रविवार की व्रत को लेकर कुछ महिलाएं कोसी नदी में स्नान करने के लिए पहुंची थी। महिलाएं स्नान करने के बाद पूजा पाठ कर रही थी इसी दौरान दोनों बच्चे भी नदी में स्नान करने के लिए चले गए। जहां गहराई का पता नहीं चलने से दोनों बच्चे नदी में डूब गए। इस बात की जानकारी जैसे ही दोनों बच्चों के परिजनों को मिली उनके बीच कोहराम मच गया। 


काफी मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को नदी से बाहर निकाला गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। मृतकों की पहचान 12 वर्षीय करण कुमार और 10 वर्षीय आशिष कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है वहीं मृतक बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

टैग्स