ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : ईद की नमाज के दौरान अनियंत्रित कार ने पांच लोगों को रौंदा, मौके पर मची अफरा-तफरी

SUPAUL : खबर सुपौल से आ रही है, जहां ईद की नमाज अता करने के बाद अनियंत्रित कार ने एक बच्ची समेत पांच लोगों को रौंद डाला। घटना वीरपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच स्थित सातआना की

बिहार : ईद की नमाज के दौरान अनियंत्रित कार ने पांच लोगों को रौंदा, मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL : खबर सुपौल से आ रही है, जहां ईद की नमाज अता करने के बाद अनियंत्रित कार ने एक बच्ची समेत पांच लोगों को रौंद डाला। घटना वीरपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच स्थित सातआना की है। ईद की नमाज अता करने के बाद सभी लोग घर लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 


आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए वीरपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर वीरपुर SDM और SDPO पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। विभिन्न राजनीतिक दलों के स्थानीय नेता भी मौके पर पहुंचे और घायलों के परिजनों से घटना की जानकारी ली।


बताया जा रहा है कि ईद की नमाज अता करने के बाद सभी लोग अब घर लौटने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान एक शख्स अपनी कार को बैक करने लगा। इस दौरान उसने कार से अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे कार पांच लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। फिलहाल घटनास्थल पर सभी अधिकारी और विभिन्न दलों के लोग कैंप कर रहे हैं। हादसे के बाद घायलों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता