ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल, बारात में शामिल होकर लौट रहे थे घर

SUPAUL : सुपौल में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां बारात से लौट रही एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क के नीचे पलट गई। जिससे कार पर सवार 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो

बिहार : डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल, बारात में शामिल होकर लौट रहे थे घर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL : सुपौल में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां बारात से लौट रही एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क के नीचे पलट गई। जिससे कार पर सवार 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।


बताया जा रहा है कि सभा कार सवार लोग बारात में शामिल होने के लिए अररिया के रानीगंज से दरभंगा गए थे। बारात में शामिल होने के बाद मंगलवार को सभी वापस रानीगंज लौट रहे थे। इसी दौरान प्रतापगंज थाना क्षेत्र के दुअनिया मोड़ के पास तेज रफ्तार कार NH 57 पर डिवाइडर से जा टकराई। डिवाइडर से टकराने के बाद कार सड़क के नीचे पलट गई। जिससे कार सवार सभी सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


तेज आवाज को सुनकर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो सभी घायलों को कार से निकाला और पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए प्रतापगंज पीएचसी में भर्ती कराया। कार चालक और एक अन्य घायल शख्स को डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। ड्राइवर के मुताबिक रात भर जगने के कारण कार चलाते समय अचानक उसे नींद आ गई। जिसके कारण कार डिवाइडर से जा टकराई।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता