ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : कार पर सवार होकर यूपी जा रहा था परिवार, भीषण सड़क हादसे में तीन की हो गई दर्दनाक मौत

SUPAUL : बड़ी खबर सुपौल से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। देर रात हुए इस हादसे के बाद काफी देर तक मौके पर अफरा-तफरी मची रही। घटना ललितग्राम ओपी

बिहार : कार पर सवार होकर यूपी जा रहा था परिवार, भीषण सड़क हादसे में तीन की हो गई दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL : बड़ी खबर सुपौल से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। देर रात हुए इस हादसे के बाद काफी देर तक मौके पर अफरा-तफरी मची रही। घटना ललितग्राम ओपी के क्वार्टर चौक के पास की है। बताया जा रहा है कि तीन युवक कार पर सवार होकर उत्तर प्रदेश जा रहे थे। इसी दौरान कार की अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई।


जोरदार आवाज को सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि हादसे में घायल हुए तीन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है।


बताया जा रहा है कि जदिया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 निवासी भूपेंद्र मंडल अपनी बेटी,नतिनी और अन्य लोगों के साथ निजी वाहन से यूपी जा रहे थे। इसी दौरान क्वार्टर चौक के पास किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में भूपेंद्र मंडल और उसकी नतिनी समेत एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता