ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पेड़ से टकराने के बाद पलटी अनियंत्रित स्कॉर्पियो, 7 बारातियों की हालत गंभीर

SUPAUL: सुपौल के पिपरा त्रिवेणीगंज मुख्य मार्ग एनएच-327ई पर जागुर स्थित आईटीआई कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। स्कॉर्पियो के दुर्घटनाग्र

पेड़ से टकराने के बाद पलटी अनियंत्रित स्कॉर्पियो, 7 बारातियों की हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल के पिपरा त्रिवेणीगंज मुख्य मार्ग एनएच-327ई पर जागुर स्थित आईटीआई कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। स्कॉर्पियो के दुर्घटनाग्रस्त होने से 7 बाराती गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। सभी घायलों को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया गया है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्कॉर्पियो सवार मधेपुरा के मठाही के रहने वाले हैं। जो जदिया थाना क्षेत्र के मानगंज से बारात में शामिल होकर वापस मठाही लौट रहे थे। तभी इसी दौरान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के जागुर गांव में पिपरा त्रिवेणीगंज सड़क मार्ग एनएच 327ई पर आईटीआई कॉलेज के पास स्कॉर्पियों पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।


स्कॉर्पियो में सवार सभी 7 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। सभी घायलों की पहचान मोहम्मद नूर के 30 वर्षीय पुत्र मोहम्मद जफर, मोहम्मद फौसर के 26 वर्षीय पुत्र मोहम्मद रब्बानी,30 वर्षीय रणबीर,मोहम्मद इसार के 32 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अफरोज,मोहम्मद शफीक के 30 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शमशेर,मोहम्मद तसलीम के 42 वर्ष पुत्र मोहम्मद फारुख और मोहम्मद मंजूर आलम के 28 वर्ष पुत्र मोहम्मद मोनाजीर के रुप में हुई है। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. उमेश कुमार मंडल ने बताया कि सड़क हादसे में 7 लोग घायल हो गये हैं। सभी घायलों को दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता