ब्रेकिंग
बिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना‘यदि आरजेडी को छोड़ देता तो आज मैं बिहार का उपमुख्यमंत्री होता’, भाई वीरेंद्र का बड़ा दावाबिहार में शिक्षकों के तबादले पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, यूपी के टीचर के साथ नहीं होगा भेदभाव17 वर्षीय डाक कांवड़िये की मौत, सीने में दर्द के बाद जमीन पर गिरा, हार्ट अटैक की आशंकाबांका के कार्यपालक अभियंता हरेन्द्र कुमार के खिलाफ SVU की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति का खुलासाबिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना‘यदि आरजेडी को छोड़ देता तो आज मैं बिहार का उपमुख्यमंत्री होता’, भाई वीरेंद्र का बड़ा दावाबिहार में शिक्षकों के तबादले पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, यूपी के टीचर के साथ नहीं होगा भेदभाव17 वर्षीय डाक कांवड़िये की मौत, सीने में दर्द के बाद जमीन पर गिरा, हार्ट अटैक की आशंकाबांका के कार्यपालक अभियंता हरेन्द्र कुमार के खिलाफ SVU की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति का खुलासा

बिहार: शराब के नशे में सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार, नशे में मचा रहा था तांडव

SUPAUL: जिन लोगों को शराब रोकने की जिम्मेवारी मिली है वही शराब पीकर थाने में तांडव मचा रहे हैं. सुपौल में भी थाने में ही एक सब इंस्पेक्टर शराब के नशे में तांडव मचा रहा था. जिसके बा

बिहार: शराब के नशे में सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार, नशे में मचा रहा था तांडव
Manish Kumar
2 मिनट

SUPAUL: जिन लोगों को शराब रोकने की जिम्मेवारी मिली है वही शराब पीकर थाने में तांडव मचा रहे हैं. सुपौल में भी थाने में ही एक सब इंस्पेक्टर शराब के नशे में तांडव मचा रहा था. जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बारे में बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर अजय झा शराब के नशे में हंगामा कर रहा था. इसकी सूचना एसपी को मिली. जिसके बाद एसपी ने गिरफ्तार करने का आदेश दिया. 

सदर थाना में तैनात

शराब पीकर थाना में तांडव मचाने वाला सब इंस्पेक्टर के बारे में बताया जा रहा है कि वह सुपौल के सदर थाना में तैनात है. पुलिस ने गिरफ्तार कर मेडकल जांच कराया है. मेडिकल जांच में भी शराब पीने की पुष्टि हुई है. सब इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का भी निर्देश दे दिया गया है. 


शराबबंदी को लेकर सीएम ने चेताया

- नीतीश कुमार ने अपनी बैठक में पुलिस अधिकारियों को शराबबंदी को लेकर चेताया है. हर हाल में शराब रोकने का निर्देश दिया है. 

- सीएम ने कहा कि पुलिस विशेष ड्राइव चलाकर शराब के डिस्ट्रीब्यूशन और सप्लाई चेन को ध्वस्त करें. 

- बिहार पुलिस शराब के बड़े धंधेबाजों को पकड़ने की रणनीति तैयार करे, असली कारोबारियों को गिरफ्तार करे.

- शराब के लिए बार्डर पर विशेष नजर रखे बिहार पुलिस.

- बिहार में जिस रास्ते से शराब लाया जा रहा है वहां पुलिस की खास तैनाती हो.

- शराब पकड़ने में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो.


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता