ब्रेकिंग
जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस में अचानक लगी आग, 32 यात्री थे सवार✦रोहतास में बनेगी नई सैटेलाइट टाउनशिप, शाहाबाद में नया एयरपोर्ट; CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस में अचानक लगी आग, 32 यात्री थे सवार✦रोहतास में बनेगी नई सैटेलाइट टाउनशिप, शाहाबाद में नया एयरपोर्ट; CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?

लॉकडाउन के बाद भी खुला प्राइवेट स्कूल, डीईओ ने दिया जांच का आदेश

SUPAUL: देश में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए तरह तरह के कदम उठाये जा रहे हैं. देश भर में स्कूलों और कोचिंग संक्रमण के खतरे के कारण बंद कर दिया गया. लेकिन बिहार के सुपौल में निजी

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

SUPAUL: देश में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए तरह तरह के कदम उठाये जा रहे हैं. देश भर में स्कूलों और कोचिंग संक्रमण के खतरे के कारण बंद कर दिया गया. लेकिन बिहार के सुपौल में निजी स्कूल संचालक सरकार के इन नियमों की धज्जियां उड़ा रहे है.



पिपरा त्रिवेणीगंज सीमा पर स्थित पिपरा प्रखंड के दुबियाही पंचायत के वार्ड संख्या 19 से जुड़ा है. जहां संचालित निजी स्कूल खुर्शीद पब्लिक एकेडमी सरकार के सभी आदेशों को दरकिनार कर अपने स्कूल का संचालन नियमित रूप से कर रहे हैं. इतना ही नहीं इस दौरान न तो स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे मास्क पहनते हैं और न हीं सोशल डिस्टेंस अपनाते हैं.

इसके डायरेक्टर सरकार के सभी नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हैं इन्हें कोविड 19 के  संक्रमण का जरा भी डर नहीं है. ये अपने साथ साथ मासूम छात्र छात्राओं की ज़िंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं. तो दूसरी ओर इन कारनामों से प्रशासन पूरी तरह अनभिज्ञ है. वही गांव में भी कोरोना को हल्के में लेकर अपने बच्चों को स्कूल जाने का आदेश दे रहे है. हालांकि जब इस बाबत सुपौल के जिला शिक्षा पदाधिकारी से सवाल पूछा तो उन्होंने कहां इसकी जांच करा कर कड़ी से कड़ी करवाई की जाएगी. 



टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRIYARANJAN SINGH

FirstBihar संवाददाता