ब्रेकिंग
जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस में अचानक लगी आग, 32 यात्री थे सवार✦रोहतास में बनेगी नई सैटेलाइट टाउनशिप, शाहाबाद में नया एयरपोर्ट; CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस में अचानक लगी आग, 32 यात्री थे सवार✦रोहतास में बनेगी नई सैटेलाइट टाउनशिप, शाहाबाद में नया एयरपोर्ट; CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?

जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

JEHANABAD: जहानाबाद की डीएम छिरिड़ वाई भूटिया ने मखदुमपुर के मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। डीएम बच्चों के बीच बैठकर मिड-डे मील खाया और भोजन की गुणवत्ता जांची। 948 में सिर्फ 5

बिहार न्यूज
शौचालय की खराब साफ-सफाई पर लगाई फटकार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद की डीएम छिरिड़ वाई भूटिया ने मखदुमपुर के मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। डीएम बच्चों के बीच बैठकर मिड-डे मील खाया और भोजन की गुणवत्ता जांची। 948 में सिर्फ 558 बच्चे उपस्थित मिले, जबकि 20 में 17 शिक्षक ही स्कूल में मौजूद थे। कम उपस्थिति और खराब साफ-सफाई पर डीएम ने नाराजगी जताई।


जहानाबाद की जिलाधिकारी श्रीमती छिरिड़ वाई भूटिया मंगलवार को अचानक मखदुमपुर स्थित मध्य विद्यालय पहुंचीं। उन्होंने स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) खाया और भोजन की गुणवत्ता की जांच की।


निरीक्षण के दौरान स्कूल में बच्चों की उपस्थिति काफी कम मिली। विद्यालय में नामांकित 948 बच्चों में से केवल 558 बच्चे ही उपस्थित थे। वहीं, 20 शिक्षकों में 17 शिक्षक ही स्कूल में मौजूद मिले। बच्चों की कम उपस्थिति पर डीएम ने नाराजगी जताई और शिक्षकों को उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए।


MDM की पंजियां नहीं मिलीं संधारित

निरीक्षण के दौरान मध्याह्न भोजन से संबंधित पंजियां भी संधारित नहीं मिलीं। इस पर डीएम ने प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया।


डीएम ने विद्यालय में बच्चों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की। उन्होंने शिक्षकों को बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ स्कूल में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।


शौचालय की खराब साफ-सफाई पर फटकार

स्कूल के निरीक्षण के दौरान शौचालय की साफ-सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली। इस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों और स्कूल प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने विद्यालय परिसर को स्वच्छ रखने का सख्त निर्देश दिया।


डीएम ने कहा कि सरकारी स्कूलों में व्यवस्थाओं में सुधार और बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा।

 जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगीजहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगीजहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगीजहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगीजहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगीजहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता