ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

सुपौल में दर्दनाक हादसा: कोसी नदी में डूबने से 4 मासूम बच्चियों की मौत

सुपौल में कोसी नदी में नहाने के दौरान 4 मासूम बच्चियां डूब गईं। पुलिस ने 3 शव बरामद किए, जबकि एक बच्ची की तलाश जारी है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र के गोपालपुर सिरे वार्ड 2 में आज (बुधवार) दोपहर बाद कोशी नदी में नहाने के दौरान 4 मासूम लड़कियों के डूबने से इलाके में हाहाकार मच गया। 


मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर बाद 6 बच्चे कोशी नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान नदी के तेज बहाव और गहरे पानी में जाने से सभी बच्चे डूबने लगे। किसी तरह 2 बच्चे अपनी जान बचाकर बाहर निकल आए और गांव पहुंचकर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक 4 बच्चियां नदी में डूब चुकी थीं। 


ग्रामीणों द्वारा सूचना देने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष रामसेवक रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीण गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान चलाया, जिसमें 4 में से 3 बच्चियों के शव को आज (बुधवार) शाम तक बरामद कर लिए गए, जबकि एक बच्ची का बुधवार देर शाम तक कोई पता नहीं चल सका। 


मृतकों की पहचान गोपालपुर सिरे वार्ड 2 निवासी स्वर्गीय पप्पू राम की 12 वर्षीय पुत्री प्रियांशु कुमारी, प्रमोद सादा की 12 वर्षीय पुत्री सुनीता कुमारी और ललित सादा की 10 वर्षीय पुत्री नंदनी कुमारी के रूप में हुई है। वहीं कोशी नदी में डूबे गोपालपुर सिरे वार्ड 2 निवासी बच्चेलाल सादा की 10 वर्षीय पुत्री राधिका कुमारी का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। वह अब भी लापता है.


थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि घटना की सूचना एनडीआरएफ को दी गई है गुरुवार को एनडीआरएफ के सहयोग उसकी तलाश की जाएगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि 3 मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजा गया है मामले की अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

सुपौल से संत सरोज की रिपोर्ट

टैग्स