ब्रेकिंग
सरकारी खजाना समझा अपना गुल्लक! लाख या हजार नहीं 7 करोड़ के गबन कर गई महिला सिपाही, इस तरह सच आया सामने✦बिहार की जेलों में कैदियों को मिलेगा नया काम, अब हवाई चप्पल और LED बल्ब बनाने की तैयारी✦दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, आनंद विहार से पूजा स्पेशल ट्रेन शुरू, देखें शेड्यूल✦भोजपुरी स्टार और MLC पवन सिंह पर कोर्ट ने गिराई गाज, लगा दिया जुर्माना✦बिहार में बदला मौसम, पटना-गया समेत 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, जानिए 9 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम✦सरकारी खजाना समझा अपना गुल्लक! लाख या हजार नहीं 7 करोड़ के गबन कर गई महिला सिपाही, इस तरह सच आया सामने✦बिहार की जेलों में कैदियों को मिलेगा नया काम, अब हवाई चप्पल और LED बल्ब बनाने की तैयारी✦दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, आनंद विहार से पूजा स्पेशल ट्रेन शुरू, देखें शेड्यूल✦भोजपुरी स्टार और MLC पवन सिंह पर कोर्ट ने गिराई गाज, लगा दिया जुर्माना✦बिहार में बदला मौसम, पटना-गया समेत 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, जानिए 9 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, आनंद विहार से पूजा स्पेशल ट्रेन शुरू, देखें शेड्यूल

Puja Special Train: पूजा पर्व से पहले गोपालगंज और छपरा के यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी सुविधा दी है। छपरा से आनंद विहार के बीच आज से पूजा स्पेशल ट्रेन शुरू हो रही है, जिसका ठहराव थावे जंक्शन पर भी होगा। ट्रेन कब-कब चलेगी, पूरा शेड्यूल और रूट...

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, आनंद विहार से पूजा स्पेशल ट्रेन शुरू, देखें शेड्यूल
Ramakant kumar
2 मिनट

Puja Special Train: पूजा पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने छपरा और आनंद विहार टर्मिनल के बीच साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन थावे जंक्शन पर भी रुकेगी, जिससे गोपालगंज और आसपास के इलाकों के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने में सुविधा मिलेगी.


05085 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन का परिचालन 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को किया जाएगा. वहीं वापसी में 05086 आनंद विहार टर्मिनल-छपरा विशेष ट्रेन 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी. दोनों ट्रेनों के कुल आठ-आठ फेरे निर्धारित किए गए हैं.


छपरा से दोपहर 1:05 बजे खुलेगी ट्रेन

05085 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल विशेष ट्रेन छपरा से दोपहर 1:05 बजे रवाना होगी. इसके बाद ट्रेन मशरख और दिघवा दुबौली होते हुए दोपहर 3:55 बजे थावे जंक्शन पहुंचेगी.


थावे के बाद ट्रेन पडरौना, रामकोला, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 9:40 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी.


आनंद विहार से सुबह 10:50 बजे चलेगी ट्रेन

वापसी में 05086 आनंद विहार टर्मिनल-छपरा विशेष ट्रेन आनंद विहार से सुबह 10:50 बजे रवाना होगी. ट्रेन अगले दिन तड़के 4:30 बजे थावे जंक्शन पहुंचेगी. इसके बाद दिघवा दुबौली और मशरख होते हुए सुबह 7 बजे छपरा पहुंचेगी.


22 कोच के साथ चलेगी ट्रेन

रेलवे के अनुसार इस पूजा स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे. इनमें सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी, तृतीय और द्वितीय श्रेणी के साथ प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल होंगे.


पूजा पर्व के दौरान दिल्ली और बिहार के बीच यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस विशेष ट्रेन के परिचालन से गोपालगंज, थावे और छपरा क्षेत्र के यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी.