ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सूखे के हालत के बीच राहत वाली खबर, दो दिन बाद हो सकती है बिहार में बारिश

PATNA : मानसून पहले ही बिहार समय पर पहुंच गया हो लेकिन अब राज्य के अंदर सूखे की स्थिति है। सूखे को लेकर राज्य सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। हालात ऐसे बन गए हैं कि बिहार के 20 स

सूखे के हालत के बीच राहत वाली खबर, दो दिन बाद हो सकती है बिहार में बारिश
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : मानसून पहले ही बिहार समय पर पहुंच गया हो लेकिन अब राज्य के अंदर सूखे की स्थिति है। सूखे को लेकर राज्य सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। हालात ऐसे बन गए हैं कि बिहार के 20 से ज्यादा जिलों में खेती की शुरुआत नहीं हो पाई है, लेकिन सूखे के हालात के बीच एक राहत देने वाली खबर सामने आ रही है। सूबे में अगले 2 दिनों के बाद बारिश के आसार हैं।


गुरुवार से सावन के महीने की शुरुआत हो रही है। आषाढ़ महीने और खास तौर पर आद्रा नक्षत्र में इस बार बारिश नहीं हुई लेकिन सावन महीने की शुरुआत के साथ बारिश की उम्मीद जगी है। सावन के महीने में सामान्य से ज्यादा बारिश होती है। लेकिन फिलहाल हालात जेठ और वैशाख जैसे दिख रहे हैं। अब मौसम विभाग ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक ट्रफ रेखा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल से शिफ्ट होकर जैसलमेर, कोटा, गुना, ओडिशा होते बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इससे बिहार के अधिकांश हिस्से में मानसून की सक्रियता कम हो गई है। पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण सहित 25 जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। 


हालांकि पटना, गया, नालंदा, नवादा समेत 13 जिलों में 48 घंटे तक मौसम शुष्क रहेगा। 14 जुलाई से मौसम में बदलाव की उम्मीद है। इसके बाद राज्य के अधिकांश हिस्से में बारिश होने के आसार हैं। पटना में चार दिन से दिन और रात का पारा स्थिर बना हुआ है। हालांकि बीती रात अचानक मौसम बदला और थोड़ी बारिश तेज हवा के साथ हुई लेकिन आज यानी मंगलवार की सुबह से हालात पुराने ही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक पटना में 48 घंटे के दौरान मौसम शुष्क बना रहेगा। 13 जुलाई से बारिश होने के आसार है। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया

टैग्स