ब्रेकिंग
जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦बिहार में दवा दुकानों पर औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोविंद मित्रा सहित 40 से अधिक जगहों पर रेड, पटना में 48 दवाओं की बिक्री पर रोक✦समस्तीपुर में आर्केस्ट्रा के मंच पर चढ़ा युवक: पिस्तौल से की फायरिंग नर्तकियों पर उड़ाये नोट, वीडियो वायरल होते ही केस दर्ज✦मोबाइल छिनतई को गुमशुदगी बताना पड़ा महंगा: लापरवाही पर पूर्णिया SSP की बड़ी कार्रवाई, मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण सस्पेंड✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦बिहार में दवा दुकानों पर औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोविंद मित्रा सहित 40 से अधिक जगहों पर रेड, पटना में 48 दवाओं की बिक्री पर रोक✦समस्तीपुर में आर्केस्ट्रा के मंच पर चढ़ा युवक: पिस्तौल से की फायरिंग नर्तकियों पर उड़ाये नोट, वीडियो वायरल होते ही केस दर्ज✦मोबाइल छिनतई को गुमशुदगी बताना पड़ा महंगा: लापरवाही पर पूर्णिया SSP की बड़ी कार्रवाई, मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण सस्पेंड

सुसाइड करने से पहले युवक ने बनाया वीडियो, पत्नी पर लगाया कई गंभीर आरोप, कहा-कई लड़कों के साथ है अवैध संबंध, शराब पीकर गाली देती है पत्नी

DESK: पत्नी से परेशान होकर एक शख्स ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए एक शख्स ने पहले अपना वीडियो बनाया फिर गले में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। आत

सुसाइड करने से पहले युवक ने बनाया वीडियो, पत्नी पर लगाया कई गंभीर आरोप, कहा-कई लड़कों के साथ है अवैध संबंध, शराब पीकर गाली देती है पत्नी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: पत्नी से परेशान होकर एक शख्स ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए एक शख्स ने पहले अपना वीडियो बनाया फिर गले में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या करने के पहले युवक ने एक वीडियो बनाते हुए कहा कि उसकी पत्नी का कई लड़कों के साथ शारीरिक संबंध हैं। 


जब वह इसका विरोध करता है कि उसकी पत्नी उसे सबके सामने जलील करती है। उसके साथ हमेशा गाली गलौज करती है। शराब के नशे में धुत्त तो रहती ही है साथ ही साथ सिगरेट भी पीती है। पैसे की फिजुल खर्जी करती रहती है। बार-बार और पैसों की मांग करती है। पैसों के लिए उसे मानसिक तौर पर प्रताड़ित करती रहती है। उसके इसी शौक की वजह से उसके ऊपर सात लाख रुपये का कर्ज हो गया है। मरने से पहले वह यह वीडियो इसलिए बना रहा है ताकि यह हाल किसी दूसरे का ना हो। 


पत्नी के साथ-साथ उसने अपनी सास पर भी परेशान करने का आरोप लगाया है। वीडियो में वह कह रहा है कि उसकी सास भी पैसे के लिए परेशान करती है। सास ने भी दो शादी की थी और दोनों पति को उसने मरवा दिया था। वीडियो बनाने के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।


 इस घटना के मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन इस मामले पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना उत्तर प्रदेश के औरेया जिले की है। 




टैग्स