ब्रेकिंग
भोज खाने निकले युवक को बुलाकर मारी गोली, बदमाशों ने बैक-टू-बैक दाग दी तीन गोलियां✦कम कमाई से परेशान फर्नीचर कारीगर बना बाइक चोर... दोस्त के साथ मिलकर शुरू किया चोरी का धंधा, 2 गिरफ्तार✦पोखरे में जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा... डूबने से चार बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम✦निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद बवाल... परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, जमकर की तोड़फोड़✦Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव 2026 पर बड़ा सस्पेंस! परिसीमन से बदल जाएगा मुखिया का पूरा खेल, जानिए कब होगा चुनाव?✦भोज खाने निकले युवक को बुलाकर मारी गोली, बदमाशों ने बैक-टू-बैक दाग दी तीन गोलियां✦कम कमाई से परेशान फर्नीचर कारीगर बना बाइक चोर... दोस्त के साथ मिलकर शुरू किया चोरी का धंधा, 2 गिरफ्तार✦पोखरे में जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा... डूबने से चार बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम✦निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद बवाल... परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, जमकर की तोड़फोड़✦Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव 2026 पर बड़ा सस्पेंस! परिसीमन से बदल जाएगा मुखिया का पूरा खेल, जानिए कब होगा चुनाव?

50 वर्षीया महिला के पेट से निकाला गया 2 किलो का ट्यूमर, जटिल ऑपरेशन सफल

50 वर्षीय महिला के पेट से 20×30 सेमी आकार का करीब 2 किलो वजन का ट्यूमर सफल ऑपरेशन के जरिए निकाला गया। डॉक्टरों की टीम ने जटिल स्त्रीरोग शल्य चिकित्सा को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

बिहार न्यूज
सफल जटिल स्त्री रोग शल्य चिकित्सा संपन्न
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: एक जटिल स्त्री रोग शल्य चिकित्सा में डॉक्टरों की टीम ने 50 वर्षीया महिला के पेट से लगभग 2 किलोग्राम वजनी ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकालकर बड़ी सफलता हासिल की है। चिकित्सकों ने बताया कि समय पर जांच और उचित उपचार से गंभीर बीमारियों का भी सफलतापूर्वक इलाज संभव है।


श्रीमती सुंद्रावती देवी, आयु 50 वर्ष, रजोनिवृत्ति के लगभग 2 वर्ष बाद, पिछले दो माह से पेट दर्द और एक माह से लगातार बढ़ती सूजन की शिकायत के साथ चिकित्सा परामर्श हेतु आईं। जांच में पेट एवं श्रोणि क्षेत्र में लगभग 20 सप्ताह के गर्भ आकार का एक बड़ा ट्यूमर पाया गया।


अल्ट्रासाउंड और एमआरआई में दोनों अंडाशयों में सिस्टिक और सॉलिड घाव पाए गए, जिससे ट्यूमर की संभावना जताई गई। रोगी की स्थिति एवं जाँच के आधार पर शल्य चिकित्सा का निर्णय लिया गया।


रोगी का सफलतापूर्वक टोटल एब्डॉमिनल हिस्टेरेक्टॉमी एवं बाइलेटरल साल्पिंगो-ओओफोरेक्टॉमी (TAH + BSO) ऑपरेशन किया गया। इस ऑपरेशन के दौरान लगभग 20 × 30 सेमी आकार तथा लगभग 2 किलोग्राम वजन का ट्यूमर निकाला गया। सभी ऊतक सुरक्षित रूप से हटाकर हिस्टोपैथोलॉजी के लिए भेजे गए।


इस जटिल शल्य चिकित्सा को डॉ. संवेदना, डॉ. रानु, डॉ. सिमरन, डॉ. फातिमा के साथ एनेस्थीसिया टीम में डॉ. जितेंद्र, डॉ. रघुराम, डॉ. अभिषेक और डॉ. अतुल द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। एनेस्थीसिया टीम में डॉ. रंजीत, डॉ. अफालम एवं डॉ. अभिषेक का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

50 वर्षीया महिला के पेट से निकाला गया 2 किलो का ट्यूमर, जटिल ऑपरेशन सफल

टैग्स