ब्रेकिंग
जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

सुब्रमण्यम स्वामी के पुत्रवत अभिषेक की शादी में जुटे बिहार के तमाम दिग्गज, अद्विता संग लिए सात फेरे, लालू ने दिया आशीर्वाद

PATNA: पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी के पुत्रवत अभिषेक परिणय सूत्र में बंध गए। अभिषेक की शादी पटना की रहने वाली अद्विता के साथ हुई है। शादी का यह कार्यक्रम सोमवा

सुब्रमण्यम स्वामी के पुत्रवत अभिषेक की शादी में जुटे बिहार के तमाम दिग्गज, अद्विता संग लिए सात फेरे, लालू ने दिया आशीर्वाद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी के पुत्रवत अभिषेक परिणय सूत्र में बंध गए। अभिषेक की शादी पटना की रहने वाली अद्विता के साथ हुई है। शादी का यह कार्यक्रम सोमवार को पटना में संपन्न हुआ। वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए पटना में कई वीवीआईपी पहुंचे।

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, राजद सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, लोजपा सुप्रीमो व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, बिहार के महाधिवक्ता पीके शाही, बिहार सरकार के तमाम मंत्री, विधायकों ने अभिषेक और अद्विता को आशीर्वाद दिया।

जानकारी के अनुसार, डॉ स्वामी खुद हर चीज़ पर नज़र रखे थे और स्टेज पर मौजूद थे। शादी पटना के न्यू पटना क्लब में सम्पन्न हुईं। अभिषेक और अद्विता की शादी का यह आयोजन बेहद अच्छे तरीके से किया गया। इस मौके पर अतिथियों ने वर-वधू को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। इस शादी के अवसर पर एक साथ हर पार्टी के मंत्री, विधायक देखने को मिले। 

कई ब्यूरोक्रेट्स, न्यायाधीश, पत्रकारों ने भी नव दंपति को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर दोनों परिवार के लोग मौजूद थे। सुधीर सिंह, रंजनी देवी, हिमांशु,  संजय सिंह, सीमा सिंह सभी काफी ख़ुश दिखे। परिवार के सदस्यों ने भी वर-वधू को आशीर्वाद दिया और बधाईयां दी। 

टैग्स