ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

Bihar Crime News: मूर्ति विसर्जन के दौरान हर्ष फायरिंग, सिर में गोली लगने से छात्र की गई जान

Bihar Crime News: बिहार के जमुई जिले में शुक्रवार की रात एक दुखद घटना घटी। जहां सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में 16 वर्षीय छोटू कुमार सिंह की मौत हो गई।

Bihar Crime News
गोली लगने से हुई मौत
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के जमुई से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक किशोर की मौत हो गई। यह घटना खैरा थाना क्षेत्र के सगदाहा गांव की बताई जा रही है। इस युवक की पहचान छोटू कुमार के रूप में हुई है। यह डीजे पर बैठा हुआ था, वहीं विसर्जन जुलूस में शामिल लोग नाच-गा रहे थे। इसी दौरान हर्ष फायरिंग में एक गोली उसके सिर में जा लगी। इसके बाद  घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


जानकारी के मुताबिक, खैरा थाना क्षेत्र के सगदाहा गांव में शुक्रवार की देर शाम करीब 8:30 बजे सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे पर डांस और हर्ष फायरिंग के दौरान परमानंद सिंह के 16 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार सिंह को गोली लग गई। जिससे इलाज के लिए छात्र को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर घनश्याम सुमन ने जांच के बाद छात्र को मृत घोषित कर दिया। छात्र के सर में एक गोली लगी है। इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। 


वहीं, मृतक के परिजनों ने राजन उर्फ बब्बू और मृतक के चचेरे भाई विशाल कुमार पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। परिवार का आरोप है कि पुरानी रंजिश की वजह से राजन ने छोटू की गोली मारकर हत्या कर दी है। बता दें कि छोटू तीन भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी दो बहनें भी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 


इधर, इस मामले में  SDPO सतीश सुमन ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। खैरा थाना की पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची थी। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपील की है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें