ब्रेकिंग
जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

STF को मिली बड़ी सफलता, 13 साल से फरार कुख्यात नक्सली नागा गिरफ्तार; एक कुख्यात अपराधी भी अरेस्ट

AURANGABAD : बिहार एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ ने दो अलग जगहों से एक कुख्यात नक्सली और अपराधी को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ की टीम ने औरंगाबाद की पुलिस के सहयोग से क

STF को मिली बड़ी सफलता, 13 साल से फरार कुख्यात नक्सली नागा गिरफ्तार; एक कुख्यात अपराधी भी अरेस्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

AURANGABAD : बिहार एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ ने  दो अलग जगहों से एक कुख्यात नक्सली और अपराधी को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ की टीम ने औरंगाबाद की पुलिस के सहयोग से कुख्यात वांछित नक्सली श्रीकांत पासवान उर्फ नागा पासवान उर्फ गुर्जर पासवान को गिरफ्तार किया गया है। ये बीते 13 सालों से फरार था। इसके आलावा एक कुख्यात अपराधी रविंद्र कुमार को अरेस्ट किया गया है। 


मिली जांनकारी के अनुसार, कुख्यात वांछित नक्सली श्रीकांत पासवान उर्फ नागा पासवान  खिलाफ गया और औरंगाबाद में साल 2010 में खिजरसराय थाना कांड संख्या 96/10 में धारा 147/148/ दर्ज है। इसके अलावा इसके ऊपर 17 सीएलए एक्ट और कई धारा के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह कुख्यात नक्सली पिछले 13 सालों से फरार चल रहा था।


बताया जा रहा है कि, एसटीएफ की टीम को गुप्त सूचना मिली कि नक्सली श्रीकांत पासवान रफीगंज के कौआखाप में छुपा हुआ है। जिसके बाद एसटीएफ और औरंगाबाद की पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर 13 सालों से फरार चल रहे कुख्यात वांछित नक्सली श्रीकांत को गिरफ्तार किया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। 


इधर, एसटीएफ ने एक कुख्यात अपराधी रविंद्र कुमार को रुस्तमपुर ओपी से छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया है। वैशाली का कुख्यात वांछित अपराधी रविंद्र कुमार पर लूट के कई मामले दर्ज हैं। इसके खिलाफ वैशाली के रुस्तमपुर ओपी थाना राघोपुर में कई धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।