ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

STET छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

PATNA : बिहार में शिक्षा व्यवस्था का हाल बेहाल हो चुका है, जिसके विरोध में अभ्यर्थी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते नजर आते हैं. ताजा मामला है कि STET छात्रों ने एक बार फिर बीएसई

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में शिक्षा व्यवस्था का हाल बेहाल हो चुका है, जिसके विरोध में अभ्यर्थी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते नजर आते हैं. ताजा मामला है कि STET छात्रों ने एक बार फिर बीएसईबी गेट के पास प्रदर्शन किया है. छात्रों की मांग है कि उनके रिजल्ट को जल्द से जल्द प्रकाशित किया जाए. 


प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि उनकी परीक्षा 28 जनवरी को सभी नियमानुसार ली गई थी लेकिन अचानक पांच महीने बाद उस परीक्षा को रद्द कर दिया गया और नए रिजल्ट को प्रकाशित कर दिया गया. उन्होंने कई बार नीतीश सरकार से और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर से मदद की गुहार लगाई लेकिन आजतक उस मामले में कोई पहल नहीं की गई है. 


छात्रों ने सरकार पर शिक्षा विरोधी होने का आरोप लगाते हुए पुरानी परीक्षा के आधार पर रिजल्ट प्रकाशित करने की मांग की है. छात्रों ने इतना तक कह दिया है कि यदि उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा नहीं किया जाता है तो वो लोग बीएसईबी गेट के बाहर आत्मदाह करने को मजबूर होंगे जिसकी सारी जवाबदेही बिहार बोर्ड के अधिकारी और सरकार की होगी. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता