ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

BIHAR News : बिहार में बढ़ेगी स्टेट हाइवे की लंबाई, नीतीश सरकार ने बनाया खास प्लान

Bihar news : बिहार में लोगों को अब जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसकी वजह यह है कि अब स्टेट हाइवे की भी लंबाई बढ़ने वाली है।

Bihar state highway
Bihar state highway
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार के लोगों के लिए यह काफी महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। राज्य के अंदर जल्द ही स्टेट हाइवे की लंबाई बढ़ने वाली है ताकि लोगों को जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। तो आइए जानते हैं कि इसको लेकर क्या है पूरा अपडेट।


दरअसल, बिहार में स्टेट हाईवे (राजकीय राजमार्ग) की लंबाई बढ़ेगी। पथ निर्माण विभाग ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। राज्य के प्रमुख सड़कों की सूची तैयार कर ली गई है। विभाग ने लगभग पांच हजार किमी प्रमुख सड़कों की सूची तैयार कर ली है, जिसे स्टेट हाईवे घोषित किया जा सकता है। जल्द ही सरकार के शीर्ष स्तर पर इसे मूर्त रूप दिया जाएगा।


जानकारी के मुताबिक स्टेट हाईवे बनने से संबंधित सड़कें कम से कम दो लेन चौड़ी हो जाएगी। इससे इलाके में जाम की समस्या दूर होगी और लोग कम समय में एक स्थान से दूसरे स्थान तक सफर कर सकेंगे।


वहीं, अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों विभाग में शीर्ष स्तर पर समीक्षा बैठक हुई। इसमें पाया गया कि राज्य में स्टेट हाईवे की लंबाई अभी कम है। दरअसल, पहले से जो स्टेट हाईवे घोषित थे, उसमें से कई को नेशनल हाईवे के रूप में विकसित किया जा चुका है। इस कारण बिहार में स्टेट हाईवे की संख्या और लंबाई साल-दर-साल कम हो गई। लेकिन अब इसे वापस से बढ़ाने को लेकर सरकार ने प्लान तैयार कर लिया है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें