ब्रेकिंग
मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त

सृजन घोटाले में सीबीआई का बड़ा एक्शन, आरोपी अरुण कुमार सिंह गिरफ्तार

BHAGALPUR: खबर भागलपुर से आ रही है, जहां सीबीआई की टीम ने डीआरडीए में लिपिक अरुण कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। अरुण कुमार सिंह सृजन घोटाले मामले में आरोपी है, जिसे पहले ही उसक

सृजन घोटाले में सीबीआई का बड़ा एक्शन, आरोपी अरुण कुमार सिंह गिरफ्तार
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR: खबर भागलपुर से आ रही है, जहां सीबीआई की टीम ने डीआरडीए में लिपिक अरुण कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। अरुण कुमार सिंह सृजन घोटाले मामले में आरोपी है, जिसे पहले ही उसके पद से बर्खास्त किया गया था। लेकिन सीबीआई की टीम ने आज बड़ा एक्शन लेते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।  



मामला भागलपुर के चर्चित सृजन घोटाले का है। इस मामले में अरुण कुमार सिंह की भी संलिप्तता बताई गई थी। सीबीआई की टीम ने जब जांच की तो पता चला कि वह इस मामले में आरोपी है। इसके बाद उसे डीआरडीए में लिपिक के पद से बर्खास्त कर दिया गया था। हालांकि उस वक्त उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी। लेकिन आज यानी शुक्रवार को सीबीआई की टीम ने अरुण कुमार सिंह को प्राण वती लेन स्थित उसके ही आवास से गिरफ्तार किया है। 



सीबीआई की टीम आरोपी अरुण कुमार सिंह को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले गई। जांच पूरी होते ही सीबीआई की टीम उसे लेकर पटना रवाना हो गई। फिलहाल आगे की भी कार्रवाई जारी है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता