ब्रेकिंग
Supaul Road Accident: घने कोहरे में NH-327E पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, 504 गैस सिलेंडर लदे ट्रक का ड्राइवर गंभीर, हायर सेंटर रेफर✦Amit Shah Bihar Visit : PM मोदी के बाद बिहार आएंगे अमित शाह, 11 दिसंबर को चीनी मिल का करेंगे शिलान्यास; गन्ना किसानों के लिए बड़ा ऐलान!✦Bihar News : बिहार के गन्ना किसानों की बदलने वाली है किस्मत! सम्राट चौधरी ने रवाना किया गन्ना विकास रथ-2026, गांव-गांव पहुंचेगी आधुनिक खेती की जानकारी✦Bihar Road Accident : समस्तीपुर में सुरक्षा के नाम पर बिछाया मौत का जाल! कंटीले तार से टकराई बाइक, दो सगे भाइयों समेत 3 युवकों की दर्दनाक मौत✦Bihar School News : सरकारी स्कूलों में अब शाम को भी लगेगी क्लास, कमजोर बच्चों को मिलेगी मुफ्त कोचिंग; अंग्रेजी-गणित के साथ AI की भी होगी पढ़ाई...✦Supaul Road Accident: घने कोहरे में NH-327E पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, 504 गैस सिलेंडर लदे ट्रक का ड्राइवर गंभीर, हायर सेंटर रेफर✦Amit Shah Bihar Visit : PM मोदी के बाद बिहार आएंगे अमित शाह, 11 दिसंबर को चीनी मिल का करेंगे शिलान्यास; गन्ना किसानों के लिए बड़ा ऐलान!✦Bihar News : बिहार के गन्ना किसानों की बदलने वाली है किस्मत! सम्राट चौधरी ने रवाना किया गन्ना विकास रथ-2026, गांव-गांव पहुंचेगी आधुनिक खेती की जानकारी✦Bihar Road Accident : समस्तीपुर में सुरक्षा के नाम पर बिछाया मौत का जाल! कंटीले तार से टकराई बाइक, दो सगे भाइयों समेत 3 युवकों की दर्दनाक मौत✦Bihar School News : सरकारी स्कूलों में अब शाम को भी लगेगी क्लास, कमजोर बच्चों को मिलेगी मुफ्त कोचिंग; अंग्रेजी-गणित के साथ AI की भी होगी पढ़ाई...

श्रेयसी सिंह ने शूटिंग चैम्पियनशीप में जीता गोल्ड मेडल, राजनीति में रहने के बाद भी निशाना बरकरार

DESK: जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने शूटिंग चैम्पियनशीप में गोल्ड मेडल जीता है। 64वीं नैशनल शूटिंग चैपियनशिप पंजाब के पटियाला में आयोजित की गयी थी। जिसमें शामिल होकर श्रेयसी ने ब

श्रेयसी सिंह ने शूटिंग चैम्पियनशीप में जीता गोल्ड मेडल, राजनीति में रहने के बाद भी निशाना बरकरार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने शूटिंग चैम्पियनशीप में गोल्ड मेडल जीता है। 64वीं नैशनल शूटिंग चैपियनशिप पंजाब के पटियाला में आयोजित की गयी थी। जिसमें शामिल होकर श्रेयसी ने बिहार के लिए फिर स्वर्ण पदक जीता है। श्रेयसी ने यह साबित कर दिया कि राजनीति में रहने बाद भी उनका निशाना अब भी बरकरार है।


बिहार का पहला स्वर्ण पदक हासिल कर श्रेयसी ने पूरे बिहार का नाम रोशन किया है। महिलाओं के ट्रैप स्पर्धा में उन्होंने यह सफलता हासिल किया है। श्रेयसी की इस सफलता से जमुई के लोगों में खुशी का माहौल है।


2019 में 63वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप की शॉटगन स्पर्धा में श्रेयसी ने बिहार के लिए स्वर्ण पदक जीता था। 2020 में कोरोना संक्रमण के कारण इस स्पर्धा का आयोजन नहीं हुआ था। इस बार पंजाब के पटियाला में चैम्पियनशीप आयोजित की गयी थी। जिसमें श्रेयसी ने गोल्ड मेडल जीता है। इस बात की जानकारी मिलते ही लोग उन्हें बधाईयां दे रहे है। श्रेयसी की इस सफलता से जमुई समेत पूरे बिहार में खुशी का माहौल है।