ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान

Sonpur Greenfield Airport: सोनपुर में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को नागरिक उड्डयन मंत्रालय से साइट क्लीयरेंस मिल गई है। सांसद राजीव प्रताप रुडी ने इसे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और विकास के लिए ऐतिहासिक कदम बताया।

Sonpur Greenfield Airport
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Sonpur Greenfield Airport: सारण लोकसभा क्षेत्र में प्रस्तावित सोनपुर ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे को नागरिक उड्डयन मंत्रालय से ‘साइट क्लीयरेंस’ मिल गई है। इस स्वीकृति के साथ ही लंबे समय से लंबित इस महत्वाकांक्षी परियोजना को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है।


सारण के सांसद राजीव प्रताप रुडी ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए साइट क्लीयरेंस पाना एक जटिल और चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया होती है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव की अध्यक्षता वाली ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट्स स्टीयरिंग कमेटी में गृह, रक्षा, आर्थिक मामलों और राजस्व विभाग, नीति आयोग, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के अधिकारी सदस्य होते हैं।


कई स्तरों पर विचार-विमर्श और तकनीकी परीक्षण के बाद इस परियोजना को मंजूरी दी गई है। रुडी ने बताया कि यह परियोजना उनकी लगभग 16 वर्षों पुरानी परिकल्पना का परिणाम है, जिस पर पिछले सात वर्षों से प्रशासनिक स्तर पर लगातार काम किया जा रहा था।


साइट क्लीयरेंस मिलने के बाद अब परियोजना के अगले चरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत जल्द ही आरएफपी जारी, कंसल्टेंट की नियुक्ति और विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) तैयार किया जाएगा। अनुमान है कि इस परियोजना में करीब 10,000 करोड़ रुपये का निवेश हो सकता है।


सांसद रुडी ने कहा कि सोनपुर की भौगोलिक स्थिति इस परियोजना के लिए बेहद उपयुक्त है। पटना के निकट होने के साथ-साथ यह उत्तर बिहार के बड़े हिस्से को जोड़ने में सक्षम होगा। इससे न केवल क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी बल्कि उद्योग, व्यापार और पर्यटन को भी नई गति मिलेगी। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता