ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

बिहार में बड़ा हादसा: चौठारी पूजन के दौरान नदी में डूबे चार लोग, दो महिलाओं की मौत, दो बच्चे लापता

Bihar News: सोनपुर में चौठारी पूजन के दौरान गंडक नदी में बड़ा हादसा हो गया, जिसमें चार लोग डूब गए। दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे अभी भी लापता हैं। प्रशासन और SDRF की टीम तलाश में जुटी है।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सोनपुर में बेटी की शादी के बाद आयोजित ‘चौठारी पूजन’ के दौरान बुधवार को सोनपुर के बैजलपुर जड़भरत स्थान के पास गंडक नदी में बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में दो महिलाओं और दो बच्चों सहित चार लोग नदी में डूब गए।


हादसे में दो महिलाओं के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि दो बच्चे अभी भी लापता हैं। मृतकों की पहचान दुल्हन की 45 वर्षीय मां बबीता देवी और उनकी मामी 35 वर्षीय गुड़िया देवी के रूप में हुई है। गुड़िया देवी नालंदा जिले के नूरसराय निवासी रवि सिंह की पत्नी थीं। लापता बच्चों में 12 वर्षीय रिशु कुमार और 15 वर्षीय रिचा कुमारी शामिल हैं।


जानकारी के अनुसार, जनार्दन सिंह की बेटी की शादी सोमवार को गोपालपुर में संपन्न हुई थी और मंगलवार को विदाई के बाद बुधवार को परिवार की महिलाएं और रिश्तेदार चौठारी पूजन के लिए गंडक नदी घाट पहुंचे थे। पूजा से पहले स्नान के दौरान सभी गहरे पानी और तेज धारा की चपेट में आ गए और बहने लगे।


मौके पर मौजूद ग्रामीणों और नाविकों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। स्थानीय मल्लाहों की मदद से दोनों महिलाओं को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी।


घटना की सूचना मिलते ही सीओ राजकुमार, थानाध्यक्ष दिलीप कुमार और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। दोनों महिलाओं को पहले सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल और फिर हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता