ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष लापता!, रोहित सिंह ने पूछा..तेजस्वी बाबू आप हैं कहां? वैशाली में सीएम सम्राट के हेलीकॉप्टर ने भरी देर से उड़ान, कुछ देर हवा में मंडराने से मचा हड़कंप1100 पेंशन निकालने गई महिला के खाते में दिखे 740 करोड़ रुपये, सदमे से बिगड़ी तबीयत, बोलीं..हार्ट पेशेंट रहते तो रतिये मर जाते बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन वापसी पर बोले अभिषेक बंटी के पिता, कहा..मेरे बेटे का साथ साजिश रची गई Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाबांकीपुर उपचुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष लापता!, रोहित सिंह ने पूछा..तेजस्वी बाबू आप हैं कहां? वैशाली में सीएम सम्राट के हेलीकॉप्टर ने भरी देर से उड़ान, कुछ देर हवा में मंडराने से मचा हड़कंप1100 पेंशन निकालने गई महिला के खाते में दिखे 740 करोड़ रुपये, सदमे से बिगड़ी तबीयत, बोलीं..हार्ट पेशेंट रहते तो रतिये मर जाते बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन वापसी पर बोले अभिषेक बंटी के पिता, कहा..मेरे बेटे का साथ साजिश रची गई Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगा

Bihar News: तेजी से बढ़ रहा स्टंट और रेस ड्राइविंग का चलन, जान पर भारी पड़ रही फेमस होने की चाह; पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

Bihar News: मुंगेर में सोशल मीडिया स्टंट और रेस ड्राइविंग के दौरान युवाओं ने सड़क पर खतरनाक करतब दिखाए, पुलिस ने सात बाइकों को जब्त किया और दो पर जुर्माना लगाया।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मुंगेर में सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाह अब युवाओं की जान पर भारी पड़ रही है। शहर में स्टंट और रेस ड्राइविंग का चलन तेजी से बढ़ रहा है, जहां युवक बीच सड़क पर खतरनाक करतब दिखाकर न सिर्फ अपनी बल्कि राहगीरों की जिंदगी भी जोखिम में डाल रहे हैं।


सोझी घाट रोड पर कुछ युवाओं ने बाइक से रेस और स्टंट करते हुए आम लोगों के लिए परेशानी पैदा की। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर यातायात डीएसपी प्रभात रंजन और उनकी टीम मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर कई युवक बाइक छोड़कर फरार हो गए।


कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल सात बाइकों को जब्त किया। दो बाइक चालकों पर मौके पर ही पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि बाकी पांच बाइकों को जब्त कर यातायात थाना लाया गया और उनका चालान काटा जाएगा।


यातायात डीएसपी ने युवाओं से अपील की है कि इस तरह की रेस ड्राइविंग और स्टंट से बचें, क्योंकि यह उनकी और अन्य राहगीरों की जान के लिए बेहद खतरनाक है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि युवा अब भी नहीं संभले तो आगे और सख्त कदम उठाए जाएंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता