ब्रेकिंग
पटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीमबाढ़ पीड़ितों के बीच कैश बांटने पर पप्पू यादव को लेसी सिंह ने घेरा, पूछा- ‘इतना पैसा कहां से लाते हैं?’भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीमबाढ़ पीड़ितों के बीच कैश बांटने पर पप्पू यादव को लेसी सिंह ने घेरा, पूछा- ‘इतना पैसा कहां से लाते हैं?’भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार पर

सीवान: 34 की मिंता देवी को वोटर ID में बना दिया 124 साल की, संसद में विपक्ष का हंगामा

बिहार के सिवान में मतदाता सूची की लापरवाही से मिंता देवी की उम्र वोटर ID में 34 की जगह 124 साल दर्ज हो गई। इस गलती पर संसद में विपक्ष ने हंगामा किया और चुनाव आयोग को घेरा।

Bihar
चुनाव आयोग से सवाल
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SIWAN: आपकों यह जानकर हैरानी होगी कि वोटर आईडी कार्ड बनाते समय जिस महिला की की उम्र 34 साल थी। जब उसका वोटर आईडी बनकर आया तो उसमें उसकी उम्र 124 साल हो गयी है। महिला का जन्मतिथि 15 जुलाई 1990 है लेकिन वोटर आईडी कार्ड में 15-07-1900 हो गया है। ऐसे महिला की उम्र 124 साल हो गयी है। जिसे लेकर आज संसद भवन में जोरदार प्रदर्शन भी हुआ। 


बिहार के सिवान जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया में हुई लापरवाही से आज विपक्ष ने संसद भवन के परिसर में विरोध प्रदर्शन किया साथी मिंता देवी की शर्ट पहन कर विपक्ष के द्वारा प्रदर्शन किया गया। फॉर्म भरते वक्त 34 वर्ष की थी मिंता लेकिन चुनाव आयोग के गलती से अब 124 साल की बुजुर्ग महिला बना दिया गया इसी पर विपक्ष दलों ने इसे लेकर चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। 


आईए जानते हैं कौन है मिंता जिसको लेकर संसद भवन परिसर में आज विपक्ष द्वारा हुआ प्रदर्शन

दरअसल सिवान के दरौंदा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में आने वाले और जयपुर गांव की निवासी है हाल ही में पहली बार मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करने के लिए ऑनलाइन आवेदन की थी उनके आधार कार्ड के अनुसार उनकी जन्मतिथि 15 जुलाई 1990 है यानी उनकी उम्र 34 वर्ष है लेकिन जब उन्हें वोटर आईडी कार्ड प्राप्त हुआ तो उनमें उनकी जन्मतिथि 15 जुलाई 1910 थी। जिसके मुताबिक उनकी उम्र 124 वर्ष होती है मिंता देवी के पति धनंजय सिंह ने बातचीत में कहा कि हमने आधार कार्ड के आधार पर फॉर्म भरा था वोटर आईडी कार्ड मिलने के बाद हमने उसे बिना खोले रख दिया जब कुछ दिनों बाद इसे खोल कर देखा तो हमें इस बड़ी गलती का पता चला। 


क्या कहते हैं ममता देवी और उनके परिवार वाले?

वही मिंता देवी और उनके परिवार वाले का कहना है कि इस यर भीम के दौरान कोई भी बूथ लेवल ऑफिसर या चुनाव आयोग का कर्मचारी उनके घर नहीं आया मिंता के ससुर तेज प्रताप सिंह ने भी बताया कि उनके गांव में कोई अधिकारी वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण के लिए नहीं आया उन्होंने मांग की है कि इस गलती को जल्द से जल्द सुधर जाए तथा मिंता के ससुर के भाई मधुसूदन सिंह ने भी इस मामले में चुनाव आयोग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया साथी संसद में विरोध प्रदर्शन करने वाले सभी विपक्ष दलों के नेता पर आक्रोशित होते हुए मिन्ता ने कहा कि मेरे नाम का टीशर्ट पहन कर संसद में विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार किसने दिया।

छपरा से पवन सिंह की रिपोर्ट