ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

छपरा और सीवान पहुंचे तेजस्वी यादव ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से हर संभव मदद का किया वादा

CHAPRA/SIWAN: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व राजद नेता तेजस्वी यादव मंगलवार को छपरा और सीवान पहुंचे। छपरा में दिवंगत सेना के जवान आशुतोष कुमार को श्रद्धांजलि तेजस्वी यादव

bihar
शहीद को सम्मान
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

CHAPRA/SIWAN: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व राजद नेता तेजस्वी यादव मंगलवार को छपरा और सीवान पहुंचे। छपरा में दिवंगत सेना के जवान आशुतोष कुमार को श्रद्धांजलि तेजस्वी यादव ने श्रद्धांजलि दी वही सीवान में शहीद रामबाबू के तैलिय चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। तेजस्वी यादव ने शहीद के परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा जताया। 


शहीद राम बाबू के परिजनों से मिलने सीवान पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शहीद के तैलिय चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। परिजनों से मिलकर तेजस्वी यादव ने अपनी संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद का वादा किया। बता दें कि शहीद राम बाबू की छह महीने पहले शादी हुई थी। सेना में बिहार रेजीमेंट के रामबाबू सिंह जवान थे। 


पहलगाम हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया तो पाकिस्तान से तनाव और युद्ध जैसी परिस्थितयों के बीच सीवान के रहने वाले जवान रामबाबू सिंह के शहीद होने की सूचना परिजनों को मिली। जानकारी यह भी कि वो सीमा सुरक्षा बल में तैनात थे। युद्ध जैसी परिस्थितियों में मौत की वजह साफ नहीं हो रही थी। अब सेना ने बिहार सरकार को बताया है कि रामबाबू सिंह सेना की बिहार रेजीमेंट के जवान थे और उनकी मौत सड़क हादसे में हुई थी। इसी कारण से अभी तक उन्हें शहीद का दर्जा भी नहीं दिया गया है।


वही दिवंगत सेना के जवान आशुतोष को श्रद्धांजलि देने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव छपरा पहुंचे। परिजनों से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि जवान की असामयिक मृत्यु से मर्माहत हूं। सारण जिले के बनवारीपुर गांव में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दिवंगत आर्मी जवान आशुतोष कुमार के घर पहुंचे और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जवान की असमय मृत्यु से पूरा राज्य शोकाकुल है और वे स्वयं अत्यंत दुखी हैं।


वहीं स्थानीय विधायक छोटेलाल राय ने कहा कि दिवंगत जवान के पिता भी सेना से सेवानिवृत्त हैं, और यह पूरा परिवार देश सेवा में समर्पित रहा है। मौके पर विधायक के पुत्र अखिलेश राय, कपिंद्र राय, जयनाथ राय सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे और सभी ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

टैग्स