ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

सिवान: बिना अनुमति सड़क पर हवन-पूजन करने पर एक्शन, दुर्गा मंदिर के मुख्य पुजारी को SDM ने जारी किया नोटिस

सिवान SDM ने दुर्गा मंदिर के मुख्य पुजारी को बिना प्रशासनिक अनुमति के सड़क पर हवन-पूजन कार्यक्रम आयोजित करने पर नोटिस जारी किया है। प्रशासन ने पुजारी को 3 अक्टूबर को उपस्थित होकर जवाब देने का निर्देश दिया है।

बिहार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN: सिवान में प्रशासनिक अनुमति के बिना सड़क पर हवन और पूजन कार्यक्रम आयोजित करने के मामले में कार्रवाई की गई है। सिवान SDM ने कचहरी दुर्गा मंदिर के मुख्य पुजारी को नोटिस जारी किया है।नोटिस में बताया गया है कि दिनांक 01.10.2025 को मुख्य सड़क पर बड़ा हवन कार्यक्रम बिना पूर्व सूचना और अनुमति के प्रारंभ कर दिया गया, जिसके कारण आम जनता और प्रशासनिक अधिकारियों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। 


प्रातःकाल से रोड जाम की समस्या उत्पन्न हुई, और प्रशासनिक अधिकारी को स्वयं उपस्थित होकर विधि-व्यवस्था बनाए रखनी पड़ी। अतः मुख्य पुजारी को निर्देशित किया गया है कि वे दिनांक 03.10.2025 को SDM के समक्ष उपस्थित होकर अपना कारण-पत्र प्रस्तुत करें। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि यदि पुजारी उपस्थित नहीं हुए तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुजारी की होगी।


बिना अनुमति सड़क पर हवन,पूजन कार्यक्रम करने के लिए सिवान दुर्गा मंदिर के मुख्य पुजारी को सिवान SDM ने नोटिस जारी करते हुए कहा कि आपको सूचित किया जाता है कि आप बिना पूर्व सूचना के दिनांक 01.10.2025 को कचहरी दुर्गा मंदिर के आगे मुख्य सड़क पर हवन पूजन हेतु बहुत बड़ा हवन कार्यकम बिना प्रशासनिक अनुमति के प्रारम्भ कर दिये है, जिसके कारण आम जनता / प्रशासनिक अधिकारी को आवश्यक कार्य हेतु आने-जाने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा है।


प्रातः काल से रोड जाम की समस्या उत्पन्न हो गई जिसमें अधोहस्ताक्षरी को स्वयं उपस्थित होकर विधि-व्यवस्था का संधारण करना पड़ा।अतः आपको निदेशित किया जाता है कि दिनांक 03.10.2025 को अधोहस्ताक्षरी के समक्ष उपस्थित होकर अपना कारण पृच्छा समर्पित करना सुनिश्चित करें, अन्यथा आपके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई प्रारम्भ कर दी जायेगी, जिसकी पूर्ण जबाबदेही आपकी होगी

सिवान: बिना अनुमति सड़क पर हवन-पूजन करने पर एक्शन, दुर्गा मंदिर के मुख्य पुजारी को SDM ने जारी किया नोटिस

सिवान से फैयाज़ अली की रिपोर्ट

टैग्स