ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

सीवान से बड़ी खबर: बच्चों से भरी स्कूल वैन में ट्रक ने मारी टक्कर, आधा दर्जन बच्चे घायल, ड्राइवर पीएमसीएच रेफर

SIWAN: बिहार के सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां एक ट्रक ने स्कूल वैन में टक्कर मार दी है। इस हादसे में स्कूल वैन का ड्राइवर, शिक्षिक समेत आधा दर्जन छात्र-छात्राएं घ

सीवान से बड़ी खबर:  बच्चों से भरी स्कूल वैन में ट्रक ने मारी टक्कर, आधा दर्जन बच्चे घायल, ड्राइवर पीएमसीएच रेफर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN: बिहार के सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां एक ट्रक ने स्कूल वैन में टक्कर मार दी है। इस हादसे में स्कूल वैन का ड्राइवर, शिक्षिक समेत आधा दर्जन छात्र-छात्राएं घायल हो गये हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। 


वही स्कूल वैन के ड्राइवर की गंभीर हालत को देखते हुए पचरुखी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया है। घटना पचरुखी थाना क्षेत्र के गोपालपुर की है जहां 3 शिक्षिका और 20 बच्चों घर छोड़ने के लिए स्कूल वैन जा रही थी। तभी अचानक एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दौरान कई बच्चे और शिक्षिका इस हादसे में घायल हो गये। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी। 


आस-पास के लोग बचाने के सामने आए। जिसके बाद घायल बच्चों को शिक्षिका को पास के अस्पताल में एडमिट कराया गया। इस हादसे में 60 वर्षीय ड्राइवर तिलेश्वर महतो गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। जिनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीएमसीएच रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। फिलहाल स्कूल वैन के ड्राइवर को पटना भेजा गया है। 


टैग्स