ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

सिवान में नर्सिंग इंस्टीट्यूट के मालिक को मारी गोली, रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने किया हमला

सिवान के गंगौली गांव में नर्सिंग इंस्टीट्यूट संचालक शशि भूषण मिश्रा को अपराधियों ने गोली मार दी। रंगदारी नहीं देने पर इस घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में जुटी पुलिस

Bihar
रंगदारी की मांग
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN:बिहार में अपराधी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। इनका मनोबल सातवें आसमान तक पहुंच चुका है। यही कारण है कि ये एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम देने में लगे हैं। ऐसा लगता है कि इनके अंदर पुलिस का डर खत्म हो गया है। 


इस बार अपराधियों ने अपनी उपस्थिति बिहार के सिवान जिले में दर्ज करायी है, जहां नर्सिंग इंस्टीट्यूट के संचालक को अपराधियों ने गोली मार दी है। गोली हाथ में लगी है, जिससे संचालक शशि भूषण मिश्रा घायल हो गये। उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल में कराया गया। बताया जाता है कि इंस्टीट्यूट को बंद करने के दौरान अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गये।


 बताया जाता है कि शशि भूषण से लगातार रंगदारी मांगी जा रही है। रंगदारी नहीं देने पर उन पर हमला किया गया। घटना सिवान के जीरादेई थाना क्षेत्र के गंगौली गांव की है। जहां संचालक को हाथ में गोली मारी गयी है। 


पूरे मामले पर पूछे जाने पर सिवान पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने बताया कि पूर्व में भी आपसी रंजिश में मुकदमा दर्ज हुआ था। सभी पहलुओं पर पुलिस की टीम जांच कर रही है। मामले की जांच में अब तक यह मामला आपसी रंजिश का निकला। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। जो भी तथ्य सामने आएंगे पुलिस उस पर कार्रवाई करेगी।

REPORT-MANOJ KUMAR-MUZAFFARPUR