ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

सीवान में चार लोगों की मौत से कोहराम, परिजनों ने कहा- जहरीली शराब पीने से गई जान

SIWAN : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सीवान जिले से सामने आ रही है. चार लोगों की अचानक से मौत हो जाने की वजह से कोहराम मच गया है. घटना पर परिजनों का कहना है कि इनकी मौत जहरीली शराब प

सीवान में चार लोगों की मौत से कोहराम, परिजनों ने कहा- जहरीली शराब पीने से गई जान
First Bihar
2 मिनट

SIWAN : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सीवान जिले से सामने आ रही है. चार लोगों की अचानक से मौत हो जाने की वजह से कोहराम मच गया है. घटना पर परिजनों का कहना है कि इनकी मौत जहरीली शराब पीने की वजह से हुई है. फिलहाल इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.


मामला सीवान जिले के गुठनी प्रखंड के बेलौरी और बेलौर गांव का है. यहां चार लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है. परिजनों का आरोप है कि जहरीली शराब पीने से इनकी मौत हुई है. वहीं, घटना की सूचना पर पहुंचे डीएम अमित कुमार पांडे ने कहा है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा. एसपी को जांच का निर्देश दिया गया है.


एसपी अभिनव कुमार ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को बरामद कर लिया गया है. साथ ही मृतक के परिजनों और ग्रामीण से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

टैग्स